विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फ्रेंचाइजी क्रिकेट के लिए टेस्‍ट से जल्‍दी संन्‍यास लेना चिंता का विषय', MCC प्रमुख ने ICC पर डाल दी पूरी बात

Published: Tue, 06 Oct 2026 08:50 PM (GMT+05:30)

स्टीवर्ट ने कहा कि फ्रेंचाइजी आधारित टी-20 लीग खेलने के लिए क्रिकेटरों का टेस्ट से जल्दी संन्यास लेना चिंता का ...और पढ़ें

यह फोटो एआई द्वारा बनाई गई है

यह फोटो एआई द्वारा बनाई गई है

HighLights

  1. फ्रेजर स्‍टीवर्ट ने खिलाड़‍ियों के जल्‍दी टेस्‍ट संन्‍यास लेने पर चिंता जताई

  2. स्‍टीवर्ट ने कहा कि इसके लिए खिलाड़‍ियों को दोष नहीं दे सकते हैं

  3. स्‍टीवर्ट ने आईसीसी के गुलाबी गेंद को लेकर अनुमति देने का स्‍वागत किया

प्रेट्र, बेंगलुरु। क्रिकेट के नियमों और भावना के संरक्षक मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के क्रिकेट प्रमुख फ्रेजर स्टीवर्ट ने कहा कि फ्रेंचाइजी आधारित टी-20 लीग खेलने के लिए क्रिकेटरों का टेस्ट से जल्दी संन्यास लेना चिंता का विषय है, लेकिन उन्हें कम खेलकर अधिक पैसा कमाने की चाह के लिए दोषी नहीं ठहराया जा सकता।

स्टीवर्ट ने दिन के टेस्ट में गुलाबी गेंद के इस्तेमाल को प्रयोग के लिए अनुमति देने के आईसीसी के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे पारंपरिक प्रारूप में रूचि फिर पैदा होगी। स्टीवर्ट ने कहा कि आईसीसी और मेरा मानना है कि द्विपक्षीय सीरीज में दोनों देशों को तय करने का अधिकार होना चाहिए कि क्या वे गुलाबी गेंद का इस्तेमाल करना चाहते हैं।

गुलाबी गेंद का फैसला सही

स्टीवर्ट कर्नाटक क्रिकेट अंपायर संघ के साथ साझेदारी में एमसीसी के ला आफ क्रिकेट ऐप के कन्नड़ संस्करण के लांच के लिये यहां मौजूद थे। उन्होंने कहा कि अगर दोनों टीमों को लगता है कि गुलाबी गेंद से खेलने पर खराब मौसम में भी समय का नुकसान नहीं होगा तो यह ठीक है।

खिलाड़ी दोषी नहीं

अधिक समय तक खेलने और अधिक दर्शकों को आकर्षित करने के लिए लिया गया फैसला तर्कसंगत होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अब क्रिकेटर टेस्ट से जल्दी संन्यास लेने लगे हैं, क्योंकि फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अधिक पैसा है।

लेकिन इसके लिए खिलाड़ियों को दोष नहीं दे सकते क्योंकि उन्हें कम खेलकर अधिक पैसा मिल रहा है। स्टीवर्ट ने कहा कि यह एमसीसी का नहीं बल्कि आईसीसी का मसला है। हम चाहते हैं कि सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर टेस्ट खेलें।

यह भी पढ़ें- IND vs WI 1st T20I Live: नमन धीर ने डेब्यू पर किया कमाल, होप-रदरफोर्ड के अर्धशतकों के दम पर वेस्टइंडीज ने बनाए 171 रन

यह भी पढ़ें- विरोधी टीम से एक कदम आगे रहते हैं श्रेयस अय्यर, वीवीएस लक्ष्‍मण ने गिनाई भारतीय टी20 कप्‍तान की खूबियां