विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI 1st T20I Highlights: श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलकर टीम इंडिया को दिलाई जीत, वेस्टइंडीज को मिली शर्मनाक हार

Published: Tue, 06 Oct 2026 05:32 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 06 Oct 2026 10:21 PM (GMT+05:30)

India vs West Indies Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। ...और पढ़ें

IND vs WI: इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज लाइव

IND vs WI: इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज लाइव

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs West Indies 1st T20I Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए थे। भारतीय टीम के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने कमाल की पारी खेली। उन्होंने 43 गेंदों पर नाबाद 102 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया को एकतरफा जीत दिलाई।