विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंग्लिश क्रिकेटर रॉबिन दास पर रेप के 2 गंभीर आरोप, 9 अक्टूबर को कोर्ट में होंगे पेश

Published: Thu, 24 Sep 2026 04:11 PM (IST)

इंग्‍लैंड के घरेलू क्रिकेटर रॉबिन दास पर रेप के 2 आरोप लगे हैं।

रॉबिन दास

रॉबिन दास

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंग्‍लैंड के घरेलू क्रिकेटर रॉबिन दास पर रेप के 2 आरोप लगे हैं। एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब के 24 साल के बल्लेबाज को मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने जुलाई 2026 में चार्ज किया था। 9 अक्टूबर को इनर लंदन क्राउन कोर्ट में वह पेश होंगे। एसेक्स क्‍लब ने उन्हें टीम से सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने एसेक्स के लिए आखिरी मैच 21 जुलाई को मिडिलसेक्स के खिलाफ वनडे कप में खेला था।

2 मामलों में चार्ज लगाया

मेट पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार, रॉबिन पर 23 जुलाई 2026 को रेप के 2 मामलों में चार्ज लगाया था। दास को पिछले साल रेप के शक में गिरफ्तार किया गया था। एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने अपने बयान में कहा कि उनके कॉन्ट्रैक्ट पर मौजूद एक मेंस प्‍लेयस हाल ही में क्लब की गतिविधियों से बाहर हुई एक घटना के लिए कोर्ट में पेश हुआ। क्लब ने बताया कि उसने पूरे मामले में इंग्‍लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB), प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन (PCA), क्रिकेट रेगुलेटर और खिलाड़ी के संपर्क में रहते हुए तत्काल और लगातार सस्पेंशन रखा है।

62 मुकाबले खेले हैं

रॉबिन दास के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने एसेक्स के लिए सभी प्रारूपों में कुल 62 मुकाबले खेले हैं। साल 2022 में लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के विरुद्ध एक टेस्ट के दौरान वह इंग्लैंड की जर्सी में बतौर सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर उतरे थे। उन्‍होंने इंग्‍लैंड की ओर से इंटरनेशनल डेब्‍यू नहीं किया है।

बांग्लादेशी मूल के इंग्लिश क्रिकेटर

फरवरी 2002 में जन्मे बांग्लादेशी मूल के इंग्लिश क्रिकेटर और अब वॉल्थम फॉरेस्ट में रहने वाले दास को नवंबर 2025 में एसेक्स ने नया कॉन्ट्रैक्ट दिया था। रॉबिन छोटे कद के टॉप-ऑर्डर बैटर हैं, जो एसेक्स एकेडमी और एज-ग्रुप टीमों से आए थे और शुरू में उन्हें व्हाइट-बॉल क्रिकेट में मौका मिला।

रॉबिन ने 2023 में आयरलैंड के खिलाफ प्रथम श्रेणी डेब्यू किया था। इस मैच में उन्‍होंने 101 गेंदों में शतक जड़ दिया था। बता दें कि दास ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस में हिस्ट्री की पढ़ाई की। रॉबिन के पिता सिलहट (बांग्‍लादेश) से हैं और 2023 में उन्हें BPL में खेलने के लिए ढाका डोमिनेटर्स ने चुना।

यह भी पढ़ें- 'भारत है असली बेंचमार्क...': पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने मानी टीम इंडिया की बादशाहत

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा के साथ अपने रिश्‍ते पर गौतम गंभीर ने आखिरकार तोड़ी चुप्‍पी, बोले- हमें एक-दूसरे की सोच पता है