Move to Jagran APP

विराट कोहली को प्रपोज करने वाली इंग्लिश क्रिकेटर ने अपनी गर्लफ्रेंड से की शादी, फोटोज में दिखा प्यार ही प्यार, अर्जुन तेंदुलकर के साथ भी बटोरीं थी सुर्खियां

साल 2014 में व्याट ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट किया था जिसमें कोहली को प्रपोज किया था। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कोहली मुझसे शादी कर लो। इससे व्याट काफी चर्चा में आ गईं थी और बाद में उन्होंने कहा था कि वह मजाक कर रही थीं। व्याट भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ भी चर्चा में आई थीं।

By Abhishek Upadhyay Edited By: Abhishek Upadhyay Tue, 11 Jun 2024 06:00 AM (IST)
विराट कोहली को प्रपोज करने वाली इंग्लिश क्रिकेटर ने अपनी गर्लफ्रेंड से की शादी, फोटोज में दिखा प्यार ही प्यार, अर्जुन तेंदुलकर के साथ भी बटोरीं थी सुर्खियां
जिसने विराट कोहली को किया था प्रपोज उस क्रिकेटर ने की शादी

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल व्याट ने एक समय भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को प्रपोज किया था। वह उनसे शादी करना चाहती थीं। लेकिन अब उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली है। शादी की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं।

साल 2014 में व्याट ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट किया था जिसमें कोहली को प्रपोज किया था। उन्होंने पोस्ट में लिखा था, "कोहली मुझसे शादी कर लो।" इससे व्याट काफी चर्चा में आ गईं थी और बाद में उन्होंने कहा था कि वह मजाक कर रही थीं। व्याट भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ भी चर्चा में आई थीं। इन दोनों की फोटो काफी वायरल हुई थी। दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।

यह भी पढ़ें- BAN vs SA: बांग्लादेश के गेंदबाजों के सामने कांपे साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज, T20 World Cup में टूटा 17 साल पुराना रिकॉर्ड

किससे की शादी

व्याट ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने जिस लड़की से शादी की है उनका नाम जॉर्जी हॉज है। हॉज फुटबॉल टीम की मैनेजर हैं। दोनों ने पिछले साल सगाई की थी और अब शादी को अंजाम दिया है। शादी की फोटो में दोनों ही सफेद ड्रेस पहने हैं और काफी खुश नजर आ रही हैं। इन दोनों की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Georgie Hodge (@georgiehodge)

ऐसा रहा करियर

व्याट ने इंग्लैंड के लिए दो टेस्ट मैच खेले हैं और 129 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला है। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 110 वनडे मैचों में 1907 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। टी20 की बात करें तो व्याट ने 156 मैचों में 2726 रन बनाए हैं। टी20 में भी वह दो शतक और 14 अर्धशतक जमा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 में भारत से मुंह की खाने के बाद PCB बौखलाया, बाबर एंड टीम के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी