विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ENG vs AUS T20I Live Streaming: भारत में कब और कैसे देख सकते हैं मैच, एक क्लिक में मिलेगी पूरी जानकारी

Published: Tue, 10 Sep 2024 05:58 PM (IST)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज का पहला टी20I मैच बुधवार 11 सितंबर को खेला ...और पढ़ें

11 सितंबर को खेला जाएगा पहला टी20I मैच।
11 सितंबर को खेला जाएगा पहला टी20I मैच।

HighLights

  1. इंग्लैंड दौरे पर है ऑस्ट्रेलिया टीम
  2. 3 टी20I मैच की सीरीज का 11 सितंबर से होगा आगाज
  3. जोस बटलर की जगह फिल साल्ट करेंगे कप्तानी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला टी20I मैच बुधवार, 11 सितंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमें टी20 मैच के लिए वेस्ट एंड के द एजेस बाउल में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। चोट के चलते कप्तान जोस बटलर इस मैच में नहीं खेल पाएंगे, उनकी जगह फिल साल्ट इंग्लैंड की अगुआई करेंगे।

इंग्लैंड ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-1 और वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से जीती है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान मिचेल मार्श के हाथों में है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड पर 3-0 की टी20 सीरीज जीती है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 3 मैच की टी20 के बाद पांच मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20I मैच कब खेला जाएगा?

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20I मैच बुधवार, 11 सितंबर को खेला जाएगा।

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20I मैच भारतीय समयानुसार कब होगा?

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20I मैच भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे से खेला जाएगा।

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20I मैच कहां खेला जाएगा?

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20I मैच साउथेम्प्टन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा।

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मैच भारत में किस चैनल पर प्रसारित किया जाएगा?

भारतीय फैंस इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी20 मैच का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे।

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले T20I मैच की लाइव स्ट्रीम कहां देख सकते हैं?

भारतीय फैंस सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले T20I मैच का ऑनलाइन लाइवस्ट्रीम देख सकते हैं। साथ ही इससे जुड़ी खबरें आप जागरण डॉट काम पर भी पढ़ सकते हैं।

यह भी पढे़ं- ENG vs AUS: ऑस्‍ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्‍लैंड को लगा तगड़ा झटका, कप्‍तान ही हुए बाहर; रिप्‍लेसमेंट का हुआ एलान

यह भी पढ़ें- Australia ने इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे के लिए किया टीम का एलान, BBL के हीरो समेत इन युवाओं की खुली किस्मत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।