एशेज सीरीज में हार के बाद एक्शन में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड, प्लेयर्स और मैनेजमेंट के प्रदर्शन की होगी समीक्षा
ईसीबी के मुख्य कार्यकारी रिचर्ड गोल्ड ने आने वाले महीनों में जरूरी बदलाव लागू करने का वादा किया है। गोल्ड ...और पढ़ें
-1767884302847_m.webp)
इंग्लैंड को मिली हार।
HighLights
ऑस्ट्रेलिया ने 4-1 से जीती सीरीज
इंग्लैंड ने जीता चौथा टेस्ट मैच
नाइटक्लब की घटना के बाद ब्रूक ने मांगी माफी
सिडनी, एपी : इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज में 1-4 से मिली करारी हार के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ियों और प्रबंधन के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा। ईसीबी के मुख्य कार्यकारी रिचर्ड गोल्ड ने आने वाले महीनों में जरूरी बदलाव लागू करने का वादा किया है।
गोल्ड ने कहा कि मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम और क्रिकेट निदेशक राब की की योजना, रणनीति और तैयारी की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन और व्यवहार तथा परिस्थितियों के अनुसार ढलने की क्षमता का भी मूल्यांकन किया जाएगा।
गोल्ड ने कहा, यह एशेज दौरा बड़ी उम्मीदों और उत्साह के साथ शुरू हुआ था। इसलिए यह बेहद निराशाजनक है कि हम ऑस्ट्रेलिया में एशेज जीतने की अपने लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाए। हमने टुकड़ों में ही अच्छा प्रदर्शन किया। क्रिकेट बोर्ड जल्द से जल्द सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है क्योंकि टीम अगले महीने भारत और श्रीलंका में होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारी कर रही है। हम आने वाले महीनों में जरूरी बदलाव लागू करेंगे।
नाइटक्लब की घटना को लेकर ब्रूक ने मांगी माफी
इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने गुरुवार को नाइटक्लब में बाउंसर से भिड़ने को लेकर माफी मांगी है। यह घटना अक्टूबर में हुई थी, जब इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर थी। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, 31 अक्टूबर को तीसरे वनडे से एक दिन पहले वेलिंगटन के एक क्लब में प्रवेश नहीं मिलने के बाद ब्रूक और बाउंसर के बीच झड़प हुई थी। ईसीबी ने ब्रूक को चेतावनी दी थी और जुर्माना लगाकर छोड़ दिया था।
ब्रूक ने गुरुवार को कहा, "मैं अपने व्यवहार को लेकर माफी मांगता हूं। मैं स्वीकार करता हूं कि मेरे व्यवहार से मुझे और इंग्लैंड टीम को शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी। इंग्लैंड टीम का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है और मैं इसे गंभीरता से लेता हूं। मैं अपने साथियों, कोच व सर्मथकों को नीचा दिखाने के लिए माफी मांगता हूं।"
