Duleep Trophy 2026: वैभव सूर्यवंशी बल्ले से फेल हुए तो गेंदबाजी में दिखाए हाथ, एक ही ओवर में झटके दो विकेट
वैभव सूर्यवंशी का बल्ला दलीप ट्रॉफी के मैच में नहीं चला, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी में कमाल कर दिया। वैभव ने एक ही ओवर में दो विकेट लिए।
-1787646123352_m.webp)
वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजी में दिखाया कमाल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतरते हैं तो कुछ न कुछ ऐसा करते हैं जिससे उनकी ही बातें होने लगती है। उनका हिट होना और फेल होना दोनों ही चर्चा का विषय होते हैं। इस समय दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की तरफ से खेल रहे वैभव बल्ले से तो फेल हो गए, लेकिन अपनी गेंदबाजी से उन्होंने सुर्खियां बटोर लीं।
दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन का मुकाबला नॉर्थईस्ट जोन से बेंगलुरू में था। इस मैच का आज तीसरा दिन था। वैभव इस मैच में बल्ले से कमाल नहीं कर सके और आठ रन ही बना सके।
एक ओवर में लिए दो विकेट
वैभव को ईस्ट जोन की टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है। बल्ले से फेल होने के बाद उनके हाथ में गेंद आई और उन्होंने यहां अपना कमाल कर दिया। उन्होंने 28वें ओवर की दूसरी गेंद पर किशन लियांगदोह को अपना शिकार बनाया। वह 40 गेंदों पर 25 रन बनाने में सफल रहे। इसके तीन गेंद बाद यानी पांचवीं गेंद पर उन्होंने इमलिवाटी लेमटुर का शिकार किया। वह चार रन ही बना सके।
Vaibhav Sooryavanshi provides Double Delight ✌️
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 25, 2026
Picks up 2⃣ wickets in the over. 2 excellent catches as well. 🙌
North East Zone are 79/7 in the 2nd innings after following on.
Scorecard ▶️ https://t.co/XJFhfvvTIU#DuleepTrophy pic.twitter.com/NnYbBPnrja
ईस्ट जोन ने जीता मैच
नॉर्थ ईस्ट जोन अपनी दूसरी पारी में 146 रनों पर ही ढेर हो गई। ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 467 रन बनाए। नॉर्थ ईस्ट जोन अपनी पहली पारी में 111 रनों पर ढेर हो गई थी। ईस्ट जोन ने उसे फॉलो ऑन दिया। हालांकि, दूसरी पारी में ये टीम ज्यादा कमाल नहीं कर सकी। नॉर्थ ईस्ट ने उसे सस्ते में ढेर कर पारी और 210 रनों से मैच अपने नाम कर लिया।
यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने छिपाया अपनी जर्सी का असली नंबर, हर तरफ होने लगी चर्चा
