वैभव सूर्यवंशी ने छिपाया अपनी जर्सी का असली नंबर, हर तरफ होने लगी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी इस समय दलीप ट्रॉफी में खेल रहे हैं और उनकी जर्सी का नंबर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे लेकर जमकर बातें हो रही हैं।

वैभव सूर्यवंशी का जर्सी नंबर बना चर्चा का विषय

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के युवा सितारे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर अब पूरी दुनिया की नजरें रहती हैं। इस युवा बल्लेबाज ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से ये मुकाम हासिल किया है। जब भी वह मैदान पर उतरते हैं मैदान में बैठे लोगों से लेकर सोशल मीडिया पर ये बात होती है कि वैभव ने क्या किया? इसका एक ताजा उदाहरण देखने को मिला है जहां वैभव की जर्सी का नंबर चर्चा का केंद्र बन गया।
बाएं हाथ का ये बल्लेबाज इस समय दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन से खेल रहा है। वैभव टीम के उपकप्तान हैं। वह पहली बार ये टूर्नामेंट खेल रहे हैं और डेब्यू में पहली पारी में कुछ कमाल नहीं कर सके। दो चौकों की मदद से आठ रन बनाकर वह आउट हो गए, लेकिन उनका जर्सी नंबर नजरों में आ गया।
जर्सी पर लगाया टेप
वैभव की जर्सी इसलिए चर्चा का केंद्र बन गई क्योंकि उस पर टेप लगा हुआ था। वैभव का जर्सी नंबर दो संख्या का था जिसका आखिरी अंक तीन था, लेकिन इससे पहले वाले नंबर पर उन्होंने टेप लगा रखा था। इसी को लेकर कयास लगाए जाने लगे कि वैभव ने टेप क्यों लगाया? क्या उन्हें उनका पसंदीदा जर्सी नंबर नहीं मिला?
वैभव आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं और वह इस टीम के लिए भी तीन नंबर की जर्सी पहनते हैं। हो सकता है कि वैभव को कुछ और नंबर मिला हो और उन्होंने एक अंक छिपाकर उसे तीन कर दिया हो।
जीत पर होंगी नजरें
वैभव चाहेंगी कि उनकी टीम नॉर्थ-ईस्ट जोन के खिलाफ खेले जा रहे मैच में जीत हासिल करे। साथ ही उनकी कोशिश होगी कि दूसरी पारी में उनको मौका मिले और वह एक बड़ी पारी खेलें। नॉर्थ जोन की टीम ने पहली पारी में 467 रन बनाए। उसके लिए शहबाज अहमद ने 167 और सुदीप कुमार घारामी ने 146 रनों की पारियां खेलीं।
