विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी की खुली किस्मत, बीच मैच में बने ईस्ट जोन के कप्तान

Published: Sun, 30 Aug 2026 12:40 PM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2026 12:47 PM (IST)

वैभव सूर्यवंशी को बीच मैच में ईस्ट जोन का कप्तान बनाया गया है जिसके बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी को मिली कप्तानी

वैभव सूर्यवंशी को मिली कप्तानी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दलीप ट्रॉफी में आज से सेमीफाइनल मुकाबले शुरू हो गए हैं। ईस्ट जोन का सामना सेंट्रल जोन से बेंगलुरू के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैदान पर हो रहा है। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ईस्ट जोन की टीम का हिस्सा हैं। मैच के पहले ही दिन वह टीम के कप्तान भी बन गए।

यूं तो टीम के कप्तान ईशन किशन हैं, लेकिन चोट के कारण ईशान बाहर चले गए और तब तक के लिए वैभव के हिस्से कप्तानी आई क्योंकि वह उपकप्तान के तौर पर चुने गए हैं। 

ऐसे लगी चोट

19वें ओवर में ईशान को अभिजीत सरकार की गेंद बाईं कलाई में लगी और वह दर्द से कराहने लगे। इसके बाद फिजियो मैदान पर आए और ईशान को देखा। कुछ देर बाद वह ईशान को बाहर ले गए। ईशान की गैरमोजूदगी में कुमार कुशाग्र ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली और वैभव को कप्तानी मिली।

 

ये फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पहला मौका है जब वैभव कप्तानी कर रहे हैं। वह बिहार की रणजी टीम के उपकप्तान थे, लेकिन कप्तानी का मौका नहीं मिला था। वैभव के हिस्से जब कप्तानी आई तब उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई। उनकी खुशी उनके चेहरे से साफ देखी जा सकती थी।

सभी की नजरें

वैभव ने अपने आप को महज 15 साल की उम्र में उस मुकाम पर पहुंचा दिया है जहां जब भी वह मैदान पर उतरते हैं तो सभी की नजरें उन्हीं पर रहती हैं। आईपीएल-2025 में उन्होंने जो झलक दिखाई थी उसकी फिल्म इस साल आईपीएल में देकने को मिली जहां वैभव ने सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए और ऑरैंज कैप अपने नाम की।

यह भी पढ़ें- Duleep Trophy: सेमीफाइनल में रजत की टीम को वैभव से मिलेगी चुनौती, मध्य और पूर्व क्षेत्र के बीच होगी टक्‍कर

यह भी पढ़ें- श्रीलंका में नहीं मिला मौका, अब नई टीम से जुड़े गुरनूर बराड़; खेलेंगे सीधा सेमीफाइनल