विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्‍या यह शख्‍स है Yuzvendra Chahal के तलाक की वजह? धनश्री वर्मा के साथ चिपककर खिचाई फोटो; अब हो रही वायरल

Published: Tue, 07 Jan 2025 04:05 PM (IST)

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पर्सनल लाइफ में इस समय भूचाल आया हुआ है। उनकी और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा की तलाक ...और पढ़ें

धनश्री वर्मा की तस्‍वीर हुई थी वायरल। इमेज- सोशल मीडिया
धनश्री वर्मा की तस्‍वीर हुई थी वायरल। इमेज- सोशल मीडिया

HighLights

  1. लंबे समय से टीम से बाहर हैं युजवेंद्र चहल
  2. चहल और धनश्री ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो
  3. रोचक है चहल-धनश्री की लवस्‍टोरी

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पर्सनल लाइफ में इस समय भूचाल आया हुआ है। उनकी और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा की तलाक की खबरें सुर्खियों में हैं। धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने एक दूसरे को इंस्‍ट्राग्राम से अनफॉलो कर दिया। इतना ही नहीं चहल ने तो इंस्‍टाग्राम पर धनश्री के साथ वाली तस्‍वीरें भी डिलीट कर दी हैं।

दोनों की ओर से नहीं आया कोई ऑफिशियल बयान

  • इसके बाद दोनों के तलाक की खबरों ने तूल पकड़ा।
  • हालांकि, दोनों ने ही अभी तक तलाक की खबरों का खंडन नहीं किया है।
  • इन सब के बीच धनश्री की एक तस्‍वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
  • इस फोटो में वह एक शख्‍स के साथ काफी क्‍लोज नजर आ रही हैं।
  • ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स के मन में सवाल उठ रहा है कि कही यही शख्‍स तो दोनों तलाक की वजह नहीं है।

प्रतीक के साथ नजर आ रहीं धनश्री

वायरल तस्‍वीर में धनश्री जिस शख्‍स के साथ नजर आ रही हैं वह कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर हैं। यह तस्‍वीर कुछ महीने पुरानी है। जब धनश्री डांस रियलटी शो झलक दिखला जा में हिस्‍सा लिया था, वहां से यह तस्‍वीर वायरल हुई थी। उस समय भी सोशल मीडिया पर धनश्री को काफी ट्रोल किया गया था। तब धनश्री ने प्रतीक को अच्‍छा दोस्‍त बताया था। अब धनश्री और चहल के तलाक की खबरों के बीच प्रतीक एक बाद फिर सुर्खियों में आ गए हैं।

ये भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal या Dhanashree Verma? कमाई के मामले में कौन हैं ज्यादा अमीर, जानें कैसे करते है कमाई

2022 से चर्चा में हैं दोनों

  • युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का रिश्ता साल 2022 में चर्चा में आया था।
  • तब धनश्री ने अपनी इंस्टा प्रोफाइल से चहल सरनेम हटा दिया था।
  • तब खबरें आई थीं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।
  • हालांकि, दोनों ने ही इस मामले पर ऑफिशियली कुछ नहीं कहा था।
  • बता दें कि चहल और धनश्री ने 22 दिसंबर, 2020 को शादी की थी।
  • लॉकडाउन के दौरान दोनों की ऑनलाइन मुलाकात हुई थी।
  • चहल धनश्री से ऑनलाइन डांस सीखते थे, इसी दौरान दोनों के बीच करीबियां बढ़ी, जो बाद में प्‍यार में बदल गई।

ये भी पढ़ें: युजवेंद्र चहल को मिल गया दूसरा प्यार! तलाक की खबरों के बीच मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे भारतीय क्रिकेटर