विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yuzvendra Chahal या Dhanashree Verma? कमाई के मामले में कौन हैं ज्यादा अमीर, जानें कैसे करते है कमाई

Published: Tue, 07 Jan 2025 12:35 PM (IST)

युजवेंद्र चहल और उनकी वाइफ धनश्री दोनों के अलग-अलग इनकम सोर्सेज हैं। इन दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया के जरिए ...और पढ़ें

Yuzvendra Chahal Vs Dhanashree Net Worth: युजवेंद्र या धनश्री, किसकी कितनी नेटवर्थ?
Yuzvendra Chahal Vs Dhanashree Net Worth: युजवेंद्र या धनश्री, किसकी कितनी नेटवर्थ?

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कहते है कि रिश्ते बनाने में जितनी मेहनत और समय लगती है, उससे विपरीत ही उस रिश्ते को खत्म करने में समय लगता है। आज के दौर में शादी करना और फिर तलाक लेकर अलग हो जाना आम बात सी हो गई है। लोग रिश्तों का महत्व भूल चुके हैं। फिर बात चाहे फिल्मी दुनिया की हो या फिर क्रिकेट जगत की, हर कोई न कोई शादी तोड़ने की खबरों को लेकर सुर्खियों में बना रहता है।

इन दिनों भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal Dhanashree Net Worth) लाइमलाइट में बने हुए हैं। चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक की खबरें चल रही हैं। इन खबरों को हवा तब लगी जब दोनों ने अपने इंस्टाग्राम से एक-दूसरे की तस्वीरें डिलीट की और एक-दूसरे को अनफॉलो किया।

हालांकि, इस पर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं सामने आई हैं, लेकिन फैंस चहल और धनश्री के तलाक की खबरों के लेकर काफी हैरान हैं। इस बीच आपको आज बताते हैं युजवेंद्र चहल या धनश्री वर्मा, दोनों में से कमाई के मामले में ज्यादा अमीर कौन हैं?

Yuzvendra Chahal Vs Dhanashree Net Worth: युजवेंद्र या धनश्री, किसकी कितनी नेटवर्थ?

युजवेंद्र चहल और उनकी वाइफ धनश्री दोनों के अलग-अलग इनकम सोर्सेज हैं। इन दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया के जरिए खूब पॉपुलैरिटी हासिल करती हैं। युजवेंद्र चहल पेशे से भारतीय क्रिकेटर हैं। चहल लेग स्पिनर हैं और वह भारत की तरफ से क्रिकेट खेलते हैं।

चहल ने इंटरनेशनल चेस कॉम्पिटिशन तक भारत का प्रतिनिधित्व किया हुआ है। वहीं, चहल की नेटवर्थ ( Yuzvendra Chahal Net Worth) लगभर 45 करोड़ रुपये हैं। पंजाब किंग्स ने उन्हें हाल ही में आईपीएल 2025 ऑक्शन के लिए 18 करोड़ रुपये में खरीदा, जिससे उनकी नेटवर्थ में बढ़ोत्तरी हुई। इसके अलावा चहल ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए कमाई करते हैं। वहीं, धनश्री पेशे से एक डेंटल डॉक्टर हैं।

यह भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal Net Worth: करोंडों के मालिक हैं लग्जरी लाइफ जीने वाले युजवेंद्र चहल, धनश्री से हुआ तलाक तो हो जाएगा तगड़ा नुकसान!

उन्होंने अपने डांसिंग और कोरियोग्राफी से स्किल्स से पॉपुलैरिटी हासिल की। वहीं, अगर बात करें धनश्री की नेटवर्थ की तो उनकी नेटवर्थ करीब 25 करोड़ रुपये के आसपास है। धनश्री जल्द ही तेलुगू फिल्म में डेब्यू करने वाली हैं। ऐसे में युजवेंद्र चहल की नेटवर्थ उनकी वाइफ से दोगुनी हैं।

कब हुई थी युजवेंद्र-धनश्री की शादी?

धनश्री और युजवेंद्र चहल की लव स्टोरी कोरोना काल के दौरान शुरू हुई थी, जब चहल धनश्री, जो कि कॉरियोग्राफर थी उनके पास डांस सीखने पहुंचे थे। धनश्री की वीडियो को देखकर चहल इंप्रेस हुए थे और इस तरह दोनों के बीच जल्द दोस्ती बनी और फिर धीरे-धीरे प्यार का परवान चढ़ा। दोनों ने 22 दिसंबर 2020 को एक-दूसरे से शादी रचाई।