यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Yuzvendra Chahal Net Worth: करोंडों के मालिक हैं लग्जरी लाइफ जीने वाले युजवेंद्र चहल, धनश्री से हुआ तलाक तो हो जाएगा तगड़ा नुकसान!
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री ने इंस्टाग्राम से दोनों को अनफॉलो कर दिया है और एक-दूसरे के ...और पढ़ें

HighLights
- युजवेंद्र चहल और धनश्री के बीच हो गया तलाक!
- युजवेंद्र चहल ने 22 दिसंबर 2020 को शादी की थी
- दोनों का तलाक इस समय चर्चा में बना हुआ है
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को लेकर इस समय खबरों का बाजार गर्म है। चहल के तलाक की खबरें इस समय चर्चा बटोर रही हैं। चहल और उनकी पत्नी धनश्री, दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। वहीं दोनों ने अपने साथ वाले फोटो भी इंस्टाग्रास से डिलीट कर दिए हैं। इसके बाद माना जा रहा है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। दोनों के तलाक की बातें भी रही हैं।
चहल के लिए समय काफी मुश्किल है। इसका कारण ये है कि वह टीम इंडिया में वापसी की कोशिश में हैं, लेकिन सफल नहीं हो पा रहे हैं। वहीं अब निजी जिंदगी में उन्हें धक्का लगता दिख रहा है। अगर धनश्री से उनका तलाक होता है तो बहुत हद तक ये संभव है कि चहल की जेब भी ढीली हो जाए।
यह भी पढ़ें- Yuzvendra Chahal और Dhanashree Verma का अलग होना तय? इस कदम के बाद तलाक की खबरें तेज
कितनी है चहल की नेटवर्थ
चहल भारतीय टीम से बाहर हैं, लेकिन लंबे समय तक वह टीम के साथ रहे। इसके अलावा वह आईपीएल में भी खेलते हैं और यहां से भी जमकर पैसा कमाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चहल की अभी तक कुल नेटवर्थ तकरीबन 45 करोड़ रुपये है। उनकी इस नेटवर्थ में इस साल अच्छा-खासा इजाफा होने तय है क्योंकि आईपीएल में चहल इस बार पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। चहल के लिए इस फ्रेंचाइजी ने 18 करोड़ की कीमत खत्म की है। इसके अलावा चहल कुछ ब्रांड्स के विज्ञापन भी करते हैं और यहां से भी लाखों की कमाई करते हैं।
उनके पास गुरुग्राम में एक शानदार घर भी है। वह कई लग्जरी कारों के मालिक भी हैं। चहल के पास पोर्श, मर्सडीज बेंज सी क्लास, रॉल्स रॉयस और लैम्बोर्गनी जैसी कारें हैं।
तलाक के कारण हो सकता है नुकसान
अगर धनश्री और चहल का तलाक होता है तो भारतीय स्पिनर का करोड़ों का नुकसान हो सकता है। चहल की संपत्ति में धनश्री का भी हक बनता है और तलाक की स्थिति में इसका कुछ हिस्सा धनश्री को मिल सकता है। धनश्री इसके लिए दावा भी ठोक सकती है। धनश्री ने साल 2023 में इंस्टाग्राम पर से अपने नाम के आगे से चहल हटा दिया था। तब भी ये खबरें उठी थीं। हालांकि, तब ऐसा हुआ नहीं था। अब दोनों की सोशल मीडिया एक्टिविटी को देखते हुए ये तय लग रहा है कि दोनों अलग हो गए हैं बस आधिकारिक एलान बाकी है।
