Move to Jagran APP

WPL 2023 Delhi Capitals Squad: दिल्‍ली कैपिटल्‍स में एकसाथ खेलेंगी जेमिमा-शेफाली, ऐसा है पूरा स्‍क्‍वाड

WPL 2023 Delhi Capitals Squad दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने महिला प्रीमियर लीग के उद्घाटन संस्‍करण के लिए सोमवार को संपन्‍न खिलाड़‍ियों की नीलामी के जरिये अपना मजबूत स्‍क्‍वाड तैयार किया है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स में उभरती हुई स्‍टार्स शेफाली वर्मा और जेमिमा रॉड्रिग्‍ज एकसाथ खेलती हुई नजर आएंगी।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek NigamPublished: Mon, 13 Feb 2023 10:33 AM (IST)Updated: Tue, 14 Feb 2023 10:43 AM (IST)
WPL 2023 Delhi Capitals Squad: दिल्‍ली कैपिटल्‍स में एकसाथ खेलेंगी जेमिमा-शेफाली, ऐसा है पूरा स्‍क्‍वाड
WPL 2023 Delhi Capitals Squad: दिल्‍ली कैपिटल्‍स महिला स्‍क्‍वाड (फोटो सौजन्‍य- दिल्‍ली कैपिटल्‍स ट्विटर)

नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। WPL 2023 Delhi Capitals complete Squad: दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने मुंबई के जियो वर्ल्‍ड कंवेंशन सेंटर में संपन्‍न नीलामी के बाद अपना मजबूत स्‍क्‍वाड तैयार कर लिया है। दिल्‍ली ने अनुभवी और युवाओं के अच्‍छे मिश्रण के साथ अपना स्‍क्‍वाड तैयार किया है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: WPL 2023 Jemimah Rodrigues: इस खेल को छोड़ क्रिकेट को अपनाया और खुल गई किस्मत, जेमिमा रोड्रिग्ज की लगी लॉटरी

दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने 18 खिलाड़‍ियों का स्‍क्‍वाड पूरा किया, जिसमें 6 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने जेमिमा रॉड्रिग्‍ज (2.2 करोड़ रुपये) को सबसे महंगी कीमत पर खरीदा। इसके अलावा शेफाली वर्मा (2 करोड़ रुपये) को भी वो जोड़ने में कामयाब रही। महिला प्रीमियर लीग के उद्घाटन संस्‍करण के लिए खिलाड़‍ियों की नीलामी के बाद ऐसा है दिल्‍ली कैपिटल्‍स का पूरा स्‍क्‍वाड।

WPL 2023: दिल्‍ली कैपिटल्‍स का पूरा स्‍क्‍वाड

जेमिमा रॉड्रिग्‍ज, मेग लेनिंग, शेफाली वर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे, मारिजाने कैप, तितस साधू, ऐलिस कैपसी, टारा नॉरिस, लौरा हैरिस, जासिया अख्‍तर, मिनु मनी, अरुंधती रेड्डी, तानिया भाटिया, पूनम यादव, जेस जोनासेन, स्‍नेहा दीप्ति और अपर्णा मंडल।

खिलाड़‍ियों को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी के बीच हुई जंग

Jemimah Rodrigues - भारत की महिला बल्‍लेबाज जेमिमा रॉड्रिग्‍ज का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। यूपी वॉरियर्स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने जेमिमा के लिए पैडल उठाए। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने जेमिमा रॉड्रिग्‍ज को 2.2 करोड़ रुपये में खरीदा।

Meg Lanning - ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान मेग लेनिंग का सामने आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स और मुंबई इंडियंस के बीच जंग छिड़ी। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने मेग लेनिंग को 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा।

Shafali Verma - शेफाली वर्मा का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। बैंगलोर और दिल्‍ली ने वर्मा के लिए पैडल उठाए। मुंबई ने भी दिलचस्‍पी दिखाई। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने शैफाली वर्मा को 2 करोड़ रुपये में खरीदा।

Radha Yadav - भारत की स्पिनर राधा यादव का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 40 लाख रुपये है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने पैडल उठाया। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने राधा यादव को बेस प्राइस में खरीदा।

Shikha Pandey - भारत की तेज गेंदबाज शिखा पांडे का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 40 लाख रुपये है। दिल्‍ली और गुजरात के बीच छिड़ी जंग। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने शिखा पांडे को 60 लाख रुपये में खरीदा।

Marizanne Kapp - दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर मारिजाने कैप का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 40 लाख रुपये है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिलचस्‍पी दिखाई। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने मारिजाने कैप को 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा।

Titas Sadhu - तितस साधू का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपये है। दिल्‍ली और यूपी के बीच जंग हुई। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने तितस साधू को 25 लाख रुपये में खरीदा।

Alice Capsey - इंग्‍लैंड की खिलाड़ी एलिस कैपसी का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। दिल्‍ली और मुंबई के बीच हुआ घमासान। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने कैपसी को 75 लाख रुपये में खरीदा।

Tara Norris - अमेरिका की टारा नॉरिस का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपये है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने बेस प्राइस में खरीदा।

Laura Harris - लौरा हैरिस का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपये है। दिल्‍ली और आरसीबी के बीच छिड़ी जंग। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने लौरा हैरिस को 45 लाख रुपये में खरीदा।

Jasia Akhter - जासिया अख्‍तर का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने बेस प्राइस में खरीदा।

# Minnu Mani- मिनु मनी का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपये है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने मिनु मनी को बेस प्राइस में खरीदा।

Arundhati Reddy - अरुंधती रेड्डी का नाम दोबारा आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने अरुंधती रेड्डी को बेस प्राइस में खरीदा।

Taniya Bhatia - तानिया भाटिया का नाम दोबारा आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने बेस प्राइस में खरीदा।

Poonam Yadav - अनुभवी लेग स्पिनर पूनम यादव का नाम दोबारा आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। कैपिटल्‍स ने बेस प्राइस में खरीदा।

Jess Jonassen - ऑस्‍ट्रेलिया की बाएं हाथ की स्पिनर जेस जोनासेन का नाम दोबारा आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने बोली लगाई। दिल्‍ली ने बेस प्राइस पर जोनासेन को खरीदा। दिल्‍ली का स्‍क्‍वाड पूरा हुआ।

Sneha Deepthi - स्‍नेहा दीप्ति का नाम दोबारा आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने बेस प्राइस में खरीदा।

Aparna Mondal - अपर्णा मंडल का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपये है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने अपर्णा को बेस प्राइस में खरीदा।

यह भी पढ़ें: स्मृति से लेकर दीप्ति तक, WPL की यह है 10 सबसे महंगी खिलाड़ी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.