विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सौरव गांगुली और युवराज सिंह की कोचिंग टीम में हुई एक और एंट्री, दिल्ली कैपिटल्स ने इस दिग्गज को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

Published: Sat, 17 Oct 2026 11:17 AM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2026 11:21 AM (IST)

दिल्ली कैपिटल्स ने श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी को अपना तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। यह दिग्गज सौरव गांगुली और ...और पढ़ें

सौरव गांगुली और युवराज को मिला दिग्गज का साथ

सौरव गांगुली और युवराज को मिला दिग्गज का साथ

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खिताबी सूखा झेल रही दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कोचिंग स्टाफ में एक और महान खिलाड़ी को शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पहले ही अपना कोच नियुक्त किया था और अब श्रीलंका के चामिंडा वास की भी टीम में बतौर तेज गेंदबाजी कोच एंट्री हुई है।

गांगुली और फिर युवराज सिंह के बाद दिल्ली के नए कोचिंग स्टाफ में ये तीसरी एंट्री है। युवराज बल्लेबाजी कोच की भूमिका में नजर आएंगे। ये तीनों दिग्गज कोशिश करेंगे कि टीम को पहला आईपीएल दिला सकें। फ्रेंचाइजी ने शनिवार को एक वीडियो जारी कर वास के गेंदबाजी कोच बनाए जाने की सूचना दी।

नीलामी की होगी तैयारी

वास के आने के बाद दिल्ली के कोचिंग स्टाफ की नजरें अब नीलामी से पहले की तैयारी पर टिकी होंगी। कोचिंग स्टाफ अपनी जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों को खरीदने की रणनीति बनाएगा। वास अपने समय के महान गेंदबाज माने जाते थे और उनकी गिनती शानदार क्रिकेट ब्रेन वाले खिलाड़ियों में होती है। ऐसे में वह टीम की रणनीति में भी असरदार भूमिका निभा सकते हैं। वह श्रीलंका के सबसे सफल टेस्ट तेज गेंदबाज हैं। उनके नाम टेस्ट में 355 और वनडे में 400 विकेट हैं।

 

 
 
 
View this post on Instagram

वास से पहले भारत के पूर्व गेंदबाज मुनाफ पटेल दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी निभा रहे थे। फ्रेंचाइजी ने एक इंस्टाग्राम वीडियो जारी कर वास के आने की जानकारी दी और साथ ही कैप्शन में लिखा, "एक और लेजेंड्री सीवी। हमारे तेज गेंदबाजी कोच चामिंडा वास का दिल्ली में स्वागत है।"

श्रीलंका टीम के साथ कर चुके हैं काम

वास के पास कोचिंग का अनुभव है। वह श्रीलंका की पुरुष टीम के साथ बतौर तेज गेंदबाजी कोच काम कर चुके हैं। वह तीन अलग-अलग कार्यकाल में ये जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वास ने अपना कोचिंग डेब्यू न्यूजीलैंड टीम के साथ किया था। इसके बाद वह 2013-15 तक श्रीलंका टीम के साथ रहे। 2016 में वास टी20 वर्ल्ड कप के लिए आयरलैंड टीम के गेंदबाजी कोच रहे और इसके बाद दोबारा श्रीलंकाई टीम से जुड़े।

वास को आईपीएल में खेलने का भी अनुभव है। वह 2008 से 2010 तक डेक्कन चार्जर्स के लिए भी खेले और इस दौरान टीम ने 2009 में खिताब भी जीता। उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए कुल 13 मैच खेले और 18 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें- आईपीएल नीलामी से पहले मिचेल स्टार्क ने बढ़ाई दिल्ली कैपिटल्स की टेंशन, अगले सीजन में खेलने पर सस्पेंस

यह भी पढ़ें- 'मैं यहां दिल-जान लगा दूंगा', दिल्ली कैपिटल्स को हर हाल में चैंपियन बनाना चाहते हैं युवराज सिंह; IPL 2027 के लिए बनाया धांसू प्लान