विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आईपीएल नीलामी से पहले मिचेल स्टार्क ने बढ़ाई दिल्ली कैपिटल्स की टेंशन, अगले सीजन में खेलने पर सस्पेंस

Published: Fri, 16 Oct 2026 08:55 AM (IST)

मिचेल स्टार्क के अगले आईपीएल सीजन में खेलने पर संशय के कारण दिल्ली कैपिटल्स की चिंता बढ़ गई है। ऑस्ट्रेलिया ...और पढ़ें

मिचेल स्टार्क के आईपीएल खेलने पर संशय

मिचेल स्टार्क के आईपीएल खेलने पर संशय

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन को लेकर ऐसी बात कही है जिसने दिल्ली कैपिटल्स की टेंशन को बढ़ा दिया है। दिल्ली ने बाएं हाथ के इस स्टार गेंदबाज को 11.75 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था। वह चोट के कारण पिछले सीजन सिर्फ छह मैचों में ही हिस्सा ले सके थे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का कार्यक्रम बेहद व्यस्त है और इसी के चलते स्टार्क का आईपीएल में खेलना मुश्किल दिख रहा है। हालांकि, अभी तक कुछ भी पक्के तौर पर नहीं जा सकता, लेकिन स्टार्क और ऑस्ट्रेलियाई कोच के बयान ने दिल्ली को टेंशन तो दे ही दी है।

हो सकती है परेशानी

अगले साल होने वाले आईपीएल का शेड्यूल ऑस्ट्रेलिया के व्यस्त कार्यक्रम से टकरा सकता है जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला ऐतिहासिक 150वां एनिवर्सरी टेस्ट भी शामिल है। ऐसे में कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के खेलने पर संशय मंडरा रहा है। एनडीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में स्टार्क के हवाले से लिखा है, "मेरी कुछ चर्चाएं हुई हैं, लेकिन अभी तक कुछ भी तय नहीं है।"

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैक्डोनाल्ड ने कहा है कि नेशनल टीम और फ्रेंचाइजी क्रिकेट के बीच संतुलन बनाए रखने की बात पर जोर दिया है। उन्होंने कहा है कि आईपीएल एक बड़ा टी20 टूर्नामेंट है जो खिलाड़ियों के विकास में मददगार साबित होता है। उन्होंने क्रिकइंफो से बात करते हुए कहा, "मुझे पता है कि लोग आईपीएल के बारे में बात करेंगे। आईपीएल हमारे कई खिलाड़ियों के मैनेजमेंट प्लान का हिस्सा है। हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ लीग में खेलने देने के अपने फायदे हैं।"

देना होगा समय

मैक्डोनाल्ड ने कहा है कि देश और फ्रेंचाइजी के बीच किसे चुनने की बहस में अहम यह है कि हम हमारे तेज गेंदबाजों को जरूरी आराम देने पर भी ध्यान दें। उन्होंने कहा, "देश और फ्रेंचाइजी के बीच बहस में हमारे लिए यह जरूरी है कि हम हमारे तेज गेंदबाजों को मौका दें कि वह अपनी बॉडी को रिसेट कर सकें और सही फिटनेस में रहते हुए अच्छे मौकों के लिए तैयार रहें।"

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे सीरीज के लिए किया वनडे टीम का एलान, मार्नस लाबुशेन को किया बाहर

यह भी पढ़ें- AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क के 10 विकेटों के सामने बांग्लादेश ने टेके घुटने, ऑस्ट्रेलिया ने दो दिन में ही लिया हार का बदला