14.2 करोड़ बचाएगी चेन्नई सुपर किंग्स, इस खिलाड़ी की छुट्टी तय; जहीर खान ने ले लिया फैसला
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल-2027 की नीलामी से पहले 14.2 करोड़ के खिलाड़ी को रिलीज कर सकती है। टीम इस खिलाड़ी के प्रदर्शन से नाखुश है।
-1793599231424_m.webp)
इस ऑलराउंडर को रिलीज कर सकती है चेन्नई

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन की नीलामी से पहले पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) एक बड़ा फैसला ले सकती है। वह उस खिलाड़ी से निजात पा सकती है जिसके लिए उसने पिछली नीलामी में 14.2 करोड़ खत्म किए थे।
चेन्नई ने पिछले साल उत्तर प्रदेश के ऑलराउंडर प्रशांत वीर के लिए लड़ाई लड़ी थी और 14.2 करोड़ रुपये खत्म करते हुए उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, इस सीजन की नीलामी से पहले चेन्नई उन्हें रिलीज कर सकती है।
उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे प्रशांत
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई का मानना है कि प्रशांत ने उस तरह का प्रदर्शन नहीं किया जितना उनके लिए पैसा खत्म किया गया। 20 साल के इस बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर ने पिछले साल छह मैचों में 90 रन बनाए थे जिसमें से आरसीबी के खिलाफ 43 रन उसका सर्वोच्च स्कोर था। गेंदबाजी में वह पूरी तरह से नाकाम रहे थे और एक भी विकेट नहीं ले पाए थे।
ऐसे में चेन्नई उन्हें इस सीजन रिलीज करने के बारे में सोच रही है जिससे उसके 14.2 करोड़ रुपये बचेंगे। इससे वह कुछ और खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकती है। अगले सीजन के लिए नीलामी 16 दिसंबर को होनी है और इससे पहले फ्रेंचाइजी प्रशांत को रिलीज करने का एलान कर सकती है।
खिताब की तलाश
चेन्नई के पिछले कुछ सीजन अच्छे नहीं गए हैं। टीम ने अपना आखिरी खिताब साल 2023 में जीता था, लेकिन पिछले दो सीजन से यह टीम प्लेऑफ में जाने के लिए भी संघर्ष कर रही है। इस सीजन टीम ने अपने कोचिंग स्टाफ को बदल डाला है। स्टीफन फ्लेमिंग अब टीम के कोच नहीं हैं। उनकी जगह जहीर खान को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, मोहित शर्मा को गेंदबाजी कोच बनाया गया है जबकि एल्बी मोर्केल, गैरेथ बैटी को सहायक कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जेम्स फोस्टर फील्डिंग कोच हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।