फिक्सिंग की बातों को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स ने तोड़ी चुप्पी, बताया है क्या है असली सच
चेन्नई सुपर किंग्स ने मैच फिक्सिंग के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है, जिसमें एक पूर्व खिलाड़ी ने बुकी को टीम ...और पढ़ें

चेन्नई सुपर किंग्स को होगी बड़ी बैठक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में एक क्रिकेटर ने चेन्नई सुपर किंग्स के अंदर की खबरें बुकी को देने का खुलासा करते हुए तहलका मचा दिया था। इस खिलाड़ी ने बताया था कि उसने टीम की प्लेइंग-11 की खबरें बुकी तक पहुंचाई थीं। इन बातों ने चेन्नई को काफी परेशान किया और अब पांच बार की चैंपियन ने इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है।
क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इन बातों को लेकर फ्रेंचाइजी अपनी वार्षिक आम बैठक में चर्चा करेगी और जरूरी कदम उठाएगी। फ्रेंचाइजी ने कहा है कि उसकी इस तरह के मामलों को लेकर जीरो टोलरैंस नीति है।
स्टिंग ऑपरेशन में हुआ खुलासा
तहलका के स्टिंग ऑपरेशन में मैच फिक्सिंग को लेकर कई तरह के आरोप लगे हैं जिसमें चेन्नई का नाम लिया गया है। इसमें पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी रजित भाटिया ने बताया है कि उनके पास दिल्ली के एक खिलाड़ी के माध्यम से सीएसके की प्लेइंग-11 की जानकारी सार्वजनिक होने से पहले ही आ जाती थी। रिपोर्ट के मुताबिक, भाटिया ने कहा है कि उसने लंदन में रहने वाले बुकी को स्नैपचैट के जरिए सीएसके की प्लेइंग-11 की जानकारी देकर पांच आईपीएल मैच फिक्स किए हैं। उसने बताया है कि इसके लिए उसे प्रति मैच 60 लाख रुपये औऱ कुल तीन करोड़ रुपये मिले थे।
भाटिया ने ये भी बताया है कि अगर उसके जानकार को नीलामी में टीम खरीद लेते तो उसके पास 2026 में भी चेन्नई की प्लेइंग-11 की जानकारी होती, लेकिन खिलाड़ी की चोट के कारण ऐसा हो नहीं सका।
डीपीएल भी निशाने पर
इस स्टिंग में भाटिया ने दिल्ली प्रीमियर लीग को लेकर भी खुलासे किए हैं। भाटिया ने बताया है कि उनको डीपीएल फिक्स करने का प्रस्ताव भी मिला था और वही खिलाड़ी स्पॉट फिक्सिंग के लिए धीमी बल्लेबाजी करने या रन आउट होने के लिए भी तैयार था। इस बात की खबरें सोशल मीडिया पर भी तैरी थीं जिन्हें दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने खारिज किया था, लेकिन ये भी माना था कि लीग में खेलने वाले वंश बेदी को कुछ लोगों ने फिक्सिंग के लिए एप्रोच किया था।
