वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को लगेगा करोड़ों का फटका! क्रिकेट बोर्ड ने सैलरी में कटौती का किया एलान
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने अपनी खराब आर्थिक स्थिति के कारण खिलाड़ियों की मैच फीस में 25% की कटौती करने का ...और पढ़ें

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (CWI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारतीय दौरे पर है, जहां उन्हें तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के शुरू होने से पहले विंडीज खिलाड़ियों के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने इंटरनेशनल क्रिकेट खिलाड़ियों की सैलरी काटने का निर्णय लिया है। ये फैसला बोर्ड के खराब आर्थिक हालात के चलते लिया गया है।
क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले से अब उन खिलाड़ियों की संख्या में और भी तेजी आएगी, जो देश को छोड़कर फ्रेंचाइजी क्रिकेट को तरजीह देंगे। इस समस्या से पहले भी क्रिकेट बोर्ड जूझ रहा था और अब मैच फीस में कटौती की वजह से इसकी संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है। वेस्टइंडीज क्रिकेट के चीफ एक्जीक्यूटिव क्रिस डेहरिंग ने खिलाड़ियों से उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है।
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों की सैलरी करेगा कम
विंडीज बोर्ड अब इंटरनेशनल खिलाड़ियों की मैच फीस में 25 प्रतिशत की कटौती करने वाला है। बोर्ड ने इस फैसले के पीछे खराब आर्थिक स्थिति को बताया है। बता दें कि इससे पहले भी बोर्ड से खिलाड़ियों को उचित फीस नहीं मिलने की वजह से समस्या हुई है। इस वजह से कई खिलाड़ी समय से पहले संन्यास ले लेते हैं या फिर वे फ्रेंचाइजी क्रिकेट को जोर देते हैं। नए नियम लागू होने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेटर 12 महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर रहेंगे। दूसरी तरफ घरेलू खिलाड़ी रिटेनर कॉन्ट्रैक्ट पर होंगे, जिनका अनुबंध घटाकर सात महीने कर दिया गया है।
क्रिस डेहरिंग ने दिया बयान
डेहरिंग ने कहा, हम वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों और प्लेयर्स एसोसिएशन के सहयोग और उनके भावनाओं की जमकर तारीफ करते हैं। उन्होंने इन हालातों को अच्छी तरह से समझा है। हमारे घरेलू टूर्नामेंट , जो पहले से हैं, उसका पूरा खर्च क्रिकेट वेस्टइंडीज उठाता है। इसमें सैलरी, यात्रा, होटल और इवेंट कराना शामिल रहता है। घरेलू यात्रा की वजह से हर साल हमारे सीमित संसाधनों का बड़ा हिस्सा लग जाता है। मुझे लगता है कि इसका इस्तेमाल हम क्रिकेट को सीधे फायदा पहुंचाने के लिए कर सकते हैं।
सुपर50 टूर्नामेंट हुआ सस्पेंड
वेस्टइंडीज ने सुपर50 टूर्नामेंट सस्पेंड कर दिया है, जिससे सेलेक्टर्स को 50 ओवर की टीम चुनने के लिए परेशानी हो सकती है। वेस्टइंडीज की टीम 2023 विश्व कप के लिए भी सीधे क्वालीफाई नहीं कर सकी थी। इसके बाद 2027 के लिए भी वे क्वालीफाई करने से चूक गए हैं। ऐसे में सीडब्ल्यूआई ने एलान किया है कि वे विश्व कप क्वालीफायर की तैयारियों के लिए कुछ वनडे मैच कराएंगे।
