विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs UAE: सूर्यकुमार यादव ने मैच जीतने के बाद पाकिस्तान को धमकाया, पिच को लेकर ये क्या कह दिया?

Published: Wed, 10 Sep 2025 11:07 PM (IST)

एशिया कप 2025 का भारतीय टीम ने विजयी आगाज हुआ। टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में भारतीय टीम का सामना ...और पढ़ें

भारतीय टीम ने 9 विकेट से जीता मैच। इमेज- एजेंसी
भारतीय टीम ने 9 विकेट से जीता मैच। इमेज- एजेंसी

HighLights

  1. भारत ने यूएई को 9 विकेट से हराया
  2. कुलदीप यादव ने चटकाए 4 विकेट
  3. यादव चुने गए प्‍लेयर ऑफ द मैच

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप 2025 की भारतीय टीम ने जीत के साथ शुरुआत की। टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में भारतीय टीम के सामने मेजबान यूएई थी। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने यूएई को 9 विकेट से मात दी।

पहले बल्‍लेबाजी करते हुए यूएई टीम 57 रन पर सिमट गई। जवाब में भारतीय टीम 27 गेंदों पर 1 विकेट खोकर मैच को जीत लिया। भारत की जीत के हीरो कुलदीप यादव रहे। 14 महीने बाद टी20 इंटरनेशनल खेलने उतरे कुलदीप ने किफायती गेंदबाजी की और विकेट भी चटकाए। मैच के बाद कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्‍तान से होने वाले मैच पर बात की।

इसलिए चुनी पहले गेंदबाजी

सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी करने के फैसले को लेकर कहा, "मैं देखना चाहता था कि विकेट कैसा खेल रहा है। दूसरी पारी में भी यही स्थिति थी। प्‍लेयर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। हम मैदान पर अच्छा रवैया और ऊर्जा चाहते थे और हमें वही मिला। हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कई प्‍लेयर यहां आए थे, विकेट अच्छा लग रहा था, लेकिन यह धीमा था और स्पिनरों की भूमिका अहम थी।

पाकिस्‍तान को चेताया

स्‍काई ने कहा, यूएई में अभी बहुत गर्मी है और कुलदीप ने अच्छा प्रदर्शन किया। हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह ने भी अच्‍छा योगदान दिया। अभिषेक की बल्‍लेबाजी को लेकर सूर्या ने कहा, वह इस समय दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं, वह टोन सेट करते हैं, चाहे हम 200 या 50 का पीछा करें, उनका प्रदर्शन अविश्वसनीय है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए हर कोई उत्साहित है।

कुलदीप ने चटकाए 4 विकेट

कुलदीप ने 2.1 ओवर में 3.20 की इकोनॉमी से 7 रन देकर 4 शिकार किए। शिवम दुबे ने भी कसी हुई गेंदबजी की। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर ने 2 ओवर में 4 रन देकर 3 सफलताएं प्राप्‍त कीं। जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल औ वरुण चक्रवर्ती की झोली में 1-1 विकेट आया। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों पर 30 रन जड़ दिए। वहीं शुभमन गिल 9 गेंदों पर 20 रन बनाकर नाबाद रहे।

यह भी पढ़ें- IND vs UAE: 'इधर मत देखो!', आखिर क्‍या छुपा रहे थे सूर्यकुमार यादव? टॉस के पहले यूएई के कप्‍तान को दी चेतावनी - Video

यह भी पढ़ें- UAE vs IND: 26/0 से 57 पर ऑलआउट, UAE के नाम T20I में दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड; भारत ने बनाया कीर्तिमान