बेन स्टोक्स को नियम के हिसाब से नहीं मिलनी चाहिए थी एंट्री? आखिर कैसे दर्ज हुआ IPL 2027 नीलामी में नाम; आसानी से समझें
बीसीसीआई ने साल 2024 में आईपीएल ऑक्शन के नियमों में बदलाव किया था। इस नियम के तहत किसी विदेशी खिलाड़ी के लिए मेगा नीलामी में रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है।

बेन स्टोक्स (P.C- IPL X)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन को लेकर प्लेयर्स की लिस्ट जारी की है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स उन प्रमुख विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली आईपीएल मिनी नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। हालांकि बेन स्टोक्स का मिनी ऑक्शन में नाम आना हैरान करने वाली बात है। बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक मिनी ऑक्शन में शामिल होने के लिए किसी भी विदेशी खिलाड़ी को मेगा नीलामी में रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। बेन स्टोक्स ने आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 में शामिल नहीं थे, ऐसे में आईपीएल के मिनी ऑक्शन में उनकी एंट्री कैसे हो गई।
35 साल के बेन स्टोक्स ने इसी साल संन्यास की घोषणा की थी। आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में उन्होंने दो करोड़ के बेस प्राइस में अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। 16 दिसंबर को आईपीएल का ऑक्शन गोवा में होना है।
क्या कहता है बीसीसीआई का नियम ?
बीसीसीआई ने ऑक्शन में शामिल होने वाले प्लेयर्स के लिए साल 2024 में अपने नियमों में बदलाव किया था। इस नियम के अनुसार किसी विदेशी खिलाड़ी के लिए मेगा नीलामी में रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। अगर वह मेगा नीलामी में रजिस्ट्रेशन नहीं कराता है तो वह उसके बाद होने वाले मिनी ऑक्शन में शामिल नहीं हो सकता है। इससे पहले कई विदेशी खिलाड़ी सिर्फ मिनी ऑक्शन में नाम देते थे, ताकि उन्हें बड़ी कीमत मिल सके। बेन स्टोक्स ने 2025 में हुए आईपीएल के मेगा ऑक्शन में नाम नहीं दिया था, ऐसे में वह आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में शामिल होने की योग्यता नहीं रखते हैं।
कैसे हुई बेन स्टोक्स की एंट्री ?
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बेन स्टोक्स को नीलामी में शामिल होने के लिए बीसीसीआई के अधिकारियों से अनुमति मिल गई है। बेन स्टोक्स ने अनुमति मिलने के बाद ही आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन कराया है।
बेन स्टोक्स का आईपीएल करियर
बेन स्टोक्स ने आईपीएल में साल 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजांयट्स के लिए, 2018 से 2021 तक राजस्थान रॉयल्स के लिए और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए साल 2023 में खेला है। साल 2023 के बाद से तीन साल से आईपीएल में नहीं खेल रहे हैं। बेन स्टोक्स ने 45 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 935 रन बनाए हैं और 28 विकेट लिए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।