विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL की तरह WPL को भी बड़ा बनाएगा BCCI, सचिव देवजीत सैकिया ने बताया पूरा प्लान

Published: Thu, 29 Oct 2026 06:28 PM (IST)

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) में टीमों की संख्या बढ़ाने और सुधार के लिए विचार-विमर्श सत्र आयोजित करने की बात कही है।

महिला प्रीमियर लीग

महिला प्रीमियर लीग

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, कोच्चि। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि महिला प्रीमियर लीग (WPL) में टीमों की संख्या बढ़ाने के लिए बोर्ड को कुछ विचार विमर्श सत्र आयोजित करने होंगे। डब्ल्यूपीएल की शुरुआत 2023 में हुई थी और तब से इसमें पांच टीम ही भाग लेती रही हैं।

सैकिया ने बुधवार को नीलामी के दौरान बताया कि अगले साल से हमें निश्चित रूप से टीमों की संख्या बढ़ाने के अलावा उन क्षेत्रों को लेकर भी विचार विमर्श सत्र आयोजित करने होंगे जिनमें हमें सुधार करने की जरूरत है।

लीग ने बनाया अपना दबदबा: सैकिया

उन्होंने कहा कि केवल खिलाड़ी ही नहीं बल्कि कई अन्य क्षेत्र भी इसमें शामिल हैं। कोच, चयनकर्ता आदि से लेकर विभिन्न हितधारक इसका हिस्सा हैं। सैकिया ने कहा कि डब्ल्यूपीएल ने चार साल में काफी लंबा सफर तय किया है और लीग ने अब महिला क्रिकेट पर दबदबा बना दिया है।

WPL ने दिया महत्वपूर्ण योगदान

उन्होंने कहा कि आईपीएल के बाद डब्ल्यूपीएल फ्रेंचाइजी क्रिकेट की प्रमुख लीग में से एक है। हमने चार वर्षों में काफी लंबा सफर तय किया है और अब हम महिला क्रिकेट में अपना दबदबा बना रहे हैं। डब्ल्यूपीएल ने भारत में महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या को कप्तानी के लिए इस टीम का थामना होगा हाथ, अश्विन ने बताया फ्रेंचाइजी का नाम

यह भी पढ़ें- IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने बदला अपना पूरा कोचिंग स्टाफ, मलिंगा सहित अचानक तीन दिग्गजों को किया बाहर