82 साल के इतिहास में पहली बार रणजी ट्रॉफी में होने जा रहा है कुछ ऐसा...
रणजी ट्रॉफी के 82 साल के इतिहास में पहली बार इसके मैचों का आयोजन न्यूट्रल वेन्यू पर किया जाएगा।
By Mohit TanwarEdited By: Published: Fri, 24 Jun 2016 11:02 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2016 11:48 AM (IST)
नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी के 82 साल के इतिहास में पहली बार इसके मैचों का आयोजन न्यूट्रल वेन्यू पर किया जा सकता है।इसके पिछे बड़ी वजह ये मानी जा रही है कि कुछ टीमों को घरेलू पिचों के कारण लाभ मिल जाता है जिसके चलते ये फैसला लिया जा सकता है।
अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक शुक्रवार को बोर्ड की कार्य समिति की बैठक में इसे हरी झंडी दिए जाने की संभावना है।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के नेतृत्व में बीसीसीआइ की तकनीकी समिति इस नए आइडिया पर काम कर रही है। इस नई प्रणाली में सभी स्थानों पर विकेट, बोर्ड द्वारा नियुक्त क्यूरेटर द्वारा तैयार किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें