विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BCCI ने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में लिया बड़ा फैसला, A+ कैटेगरी को किया समाप्त

Published: Tue, 10 Feb 2026 06:00 AM (IST)

बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध की नई सूची जारी की है, जिसमें ए प्लस श्रेणी को समाप्त कर दिया ...और पढ़ें

बीसीसआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

बीसीसआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

HighLights

  1. BCCI ने केंद्रीय अनुबंध से A+ श्रेणी हटाई

  2. रोहित, विराट अब B श्रेणी में, गिल, बुमराह, जडेजा A में

  3. धोनी की सिफारिश पर बनी थी A+ कैटेगरी

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध की लिस्ट जारी की। बीसीसीआई ने ए प्लस श्रेणी को खत्म कर अब खिलाड़ियों को केवल तीन श्रेणियों ए, बी और सी में बांटा है। दैनिक जागरण ने सात फरवरी को बताया था कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को ए प्लस श्रेणी से हटाकर बी श्रेणी में लाया जाएगा और हुआ भी वही। अब ए श्रेणी में केवल तीन क्रिकेटर शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को रखा गया है।

केवल वनडे प्रारूप खेलने के कारण रोहित और विराट को बी श्रेणी में रखा गया गया है। हालांकि अभी बीसीसीआई ने इन श्रेणी में अनुबंधित खिलाड़ियों को कितनी राशि मिलेगी, इस बारे में नहीं बताया है। ए प्लस श्रेणी में शामिल क्रिकेटरों को सालाना सात करोड़ रुपये मिलते थे। इसी तरह ए श्रेणी में सालाना पांच करोड़, बी श्रेणी में तीन करोड़ और सी श्रेणी में सालाना एक करोड़ रुपये दिए जाते थे।

एमएस धोनी की सिफारिश से बनी थी कैटेगरी

समझा जाता है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सुझाव पर प्रशासकों की समिति ने ए प्लस श्रेणी की शुरुआत की थी। यह तीनों प्रारूपों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटरों के लिए था और इतने वर्ष में सिर्फ कोहली, रोहित, जडेजा और बुमराह ही इस श्रेणी में रहे हैं। अब इनमें से तीन एक या दो प्रारूपों से विदा ले चुके हैं लिहाजा बोर्ड सिर्फ बुमराह को ए प्लस श्रेणी में नहीं रखना चाहता। गिल का सभी प्रारूपों में खेलना तय नहीं है और टी20 विश्व कप की टीम में उन्हें जगह नहीं मिली है।

केंद्रीय अनबुंध सूची

ए: शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा।

बी: विराट कोहली, रोहित शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर।

सी: अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, ऋतुराज गायकवाड़।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 से नाम वापस लेने की वजह से बांग्लादेश पर होगा एक्शन? ICC ने कर दी तस्वीर साफ

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को आखिरकार झुकना ही पड़ा, भारत के साथ ब्लॉकबस्टर मुकाबला खेलने को हुआ तैयार