विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान को आखिरकार झुकना ही पड़ा, भारत के साथ ब्लॉकबस्टर मुकाबला खेलने को हुआ तैयार

By Abhishek TripathiEdited By: Praveen Kumar Mishra
Published: Mon, 09 Feb 2026 11:18 PM (IST)Updated: Tue, 10 Feb 2026 02:10 AM (IST)

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मुकाबले के बहिष्कार करने के फैसले पर यू-टर्न मार लिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के ...और पढ़ें

भारत-पाकिस्तान का मुकाबला

भारत-पाकिस्तान का मुकाबला

HighLights

  1. भारत-पाकिस्तान का खेला जाएगा मुकाबला

  2. कोलंबो में 15 फरवरी को खेला जाएगा मैच

  3. पाकिस्तान ने अपने फैसले मारा यू-टर्न

अभिषेक त्रिपाठी, जागरण, नई दिल्ली। टी-20 विश्व कप में 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के साथ खेलने के लिए पाकिस्तान तैयार हो गया है, लेकिन वह पाकिस्तानी जनता के सामने जाने के लिए उपयुक्त बहाना तलाश रहा है, इसीलिए उसने आधिकारिक घोषणा के लिए मंगलवार तक का समय मांगा है।

रविवार को आईसीसी उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा लाहौर पहुंचे और पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल व अन्य क्रिकेट बोर्डों के साथ मैराथन बैठक की। इसके बाद सोमवार रात को पाकिस्तान के गृहमंत्री और पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भारत के साथ खेलने को लेकर अंतिम फैसला अगले 24 घंटे में हो जाएगा।

भारत-पाकिस्तान का होगा मुकाबला

इस मामले पर आईसीसी और बीसीबी के साथ लगातार बातचीत जारी है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि नकवी ने बैठक के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बात की और उसके बाद पाकिस्तान का भारत से मैच खेलना तय हो गया है। आईसीसी ने इसके बाद एक सधी हुई प्रेस रिलीज जारी की जिसमें कहा गया कि इस टूर्नामेंट से हटने के बावजूद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) पर कोई जुर्माना और प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। इससे पहले बीसीबी ने भी बयान दिया कि वह पीसीबी से आग्रह करता है कि पाकिस्तान टी20 विश्व कैप भारत के विरुद्ध होने वाले मैच को खेले।

यह भी पढ़ें- SA vs CAN: मार्करम की कप्तानी पारी और लुंगी एनगिडी की तूफानी गेंदबाजी के आगे 'चारो खाने चित' हुआ कनाडा, साउथ अफ्रीका ने जीत के साथ किया आगाज

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को फिर मात देगा USA या 2024 की शर्मनाक हार का बदला लेगा पाक? कोलंबो में होगी जबरदस्त भिड़ंत