विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asian Games-2026 में क्रिकेट की पिच पर होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला! सेमीफाइनल लाइन-अप तय होने के बाद बने आसार

Published: Tue, 29 Sep 2026 11:24 AM (IST)

एशियन गेम्स 2026 में बारिश के कारण क्रिकेट के सभी क्वार्टर फाइनल रद हो गए, जिसके बाद रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल लाइन-अप तय हुई।

एशियन गेम्स में टकरा सकते हैं भारत और पाकिस्तान

एशियन गेम्स में टकरा सकते हैं भारत और पाकिस्तान 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स-2026 में पुरुष क्रिकेट के सेमीफाइनल मुकाबले तय हो गए हैं। इन खेलों में फैंस के लिए क्रिकेट मैच देखना मुश्किल हो रहा है क्योंकि चारों क्वार्टर फाइनल बारिश की भेंट चढ़ गए। हालांकि, रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल लाइनअप तय हो गई है।

आज यानी मंगलवार को दो क्वार्टर फाइनल होने थे, लेकिन दोनों ही मैच बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके और टॉस हुए रद हो गए। बांग्लादेश का सामना मलेशिया से था, लेकिन यह मैच बारिश के कारण नहीं हो सका। अफगानिस्तान को हराने वाले नेपाल का सामना श्रीलंका से होना था, लेकिन बारिश ने यह मैच भी नहीं होने दिया।

ऐसी है लाइन अप

एशियन गेम्स के नियमों के मुताबिक, जो टीम रैंकिंग में ऊंचे स्थान पर रहती है उसे अगले दौर में प्रवेश मिलता है। बांग्लादेश की टी20 रैंकिंग मलेशिया से ज्यादा थी इसलिए बांग्लादेश को सेमीफाइनल में जगह मिली। ठीक इसी तरह श्रीलंका की रैंकिंग नेपाल से ज्यादा थी और यह टीम अगले दौर में जाने में सफल रही।

अब एक अक्टूबर को सेमीफाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से होगा। वहीं पाकिस्तानी टीम बांग्लादेश से टकराएगी। अगर भारत और पाकिस्तान अपने-अपने मैच जीतने में सफल रहते हैं तो फिर एक बार फिर महामुकाबला देखने को मिलेगा जिसका फैंस को इंतजार रहता है।

भारत का भी नहीं हुआ मैच

भारत का सामना कल यानी सोमवार को अफगानिस्तान से था, लेकिन यह मैच भी बारिश के कारण नहीं हो सका और टीम इंडिया बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंची। पाकिस्तान का क्वार्टर फाइनल मैच हांगकांग से था, लेकिन यह मैच भी नहीं हो सका और नियम के आधार पर पाकिस्तान ने अंतिम-4 में जगह बनाई। इन दोनों टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने से एक बार फिर भारत-पाकिस्तान मैच की उम्मीद जग गई है।

यह भी पढ़ें- पिता को मिलते थे ताने, क्रिकेट छोड़ कनाडा जाने वाले थे नमन धीर; अब टीम इंडिया की कैप पहन प्रिंसिपल को दिया जवाब

यह भी पढ़ें- IND vs WI: वेस्टइंडीज सीरीज से शुरू होगा टीम इंडिया का विश्व कप 2027 का मिशन, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने बताया पूरा प्लान