विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asian Games 2026: भारतीय क्रिकेट टीम का सामना अफगानिस्तान से आज, वैभव पर रहेंगी नजरें

Published: Mon, 28 Sep 2026 06:00 AM (IST)

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का सामना एशियाई खेलों के पहले मैच में सोमवार को अफगानिस्तान से होगा

भारतीय टीम

भारतीय टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, निशिन। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का सामना एशियाई खेलों के पहले मैच में सोमवार को अफगानिस्तान से होगा और जापान के हालात में जल्दी ढलने की चुनौती टीमों के सामने रहेगी।

कोरोगी स्पोटर्स पार्क पर ही महिला वर्ग की स्पर्धा हुई थी जिसमें भारत ने स्वर्ण पदक जीता। महिलाओं के मुकाबलों में बड़े स्कोर बने लेकिन अभी तक पुरुष टीम के मैचों में बड़े स्कोर नहीं देखे गए हैं। जापान के विरुद्ध मंगलवार को सानो में हुए मुकाबले में टर्निंग पिच पर भारतीय टीम को कड़ी चुनौती मिली थी।

भारतीय क्रिकेटर टोक्यो से नागोया बुलेट ट्रेन से पहुंचे हैं और सफर का पूरा मजा लिया। क्रिकेट नहीं खेलने वाले देश में पहली बार खेलना अधिकांश क्रिकेटरों के लिए नया अनुभव होगा। अय्यर ने नागोया के सफर के दौरान बीसीसीआई की वेबसाइट पर कहा कि यह खूबसूरत है।

भारत की मजबूत टीम

भारत यहां पूरी मजबूत टीम लेकर आया है जिसमें अय्यर के अलावा जसप्रीत बुमराह, इशान किशन, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल हैं। इस प्रारूप में भारतीय क्रिकेट की गहराई को देखते हुए इस फैसले पर सवाल भी उठे थे, क्योंकि विशेषज्ञों का मानना है कि फोकस 2027 वनडे विश्व कप पर होना चाहिए।

भारतीय टीम के लिए स्वर्ण से इतर कोई भी पदक निराशाजनक होगा। हाल ही में दिल्ली में भारत के हाथों सीरीज में बुरी तरह पराजित हुई अफगानिस्तान टीम दारविश रसूली की कप्तानी में नए खिलाड़ियों को लेकर आई है। टीम में छह खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार खेलेंगे।

क्वार्टर फाइनल से भारतीय टीम की शुरुआत

भारत अभियान की शुरुआत क्वार्टर फाइनल से करेगा, जबकि अफगानिस्तान नेपाल के विरुद्ध एक मैच खेल चुका है जिसमें उसे पराजय मिली। पहले मैच में उसने जापान को हराया था। अन्य खिलाड़ियों की तरह क्रिकेटरों को होटल की दिक्कत नहीं हुई क्योंकि बीसीसीआइ ने सारा बंदोबस्त खुद किया है।

खिलाड़ी नागोया में पांच सितारा होटल में रूके हैं। सभी की नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर लगी है लेकिन अभिषेक और संजू सैमसन के फार्म को देखते हुए उन्हें मौका मिलने की उम्मीद कम ही है। भारत को स्वर्ण जीतने के लिए सिर्फ तीन जीत की जरूरत है।

भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतिश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, विप्रज निगम, यश ठाकुर।

अफगानिस्तान टीम

दारविश रसूली (कप्तान), मोहम्मद इशाक, इमरान मीर, नजीबुल्लाह जदरान, इस्मत आलम, करीम जनत, नांगेयालिया खरोटी, अब्दुल्लाह अहमदजइ, खालिद तानीवाल, मोहम्मद अकरम, फरीदून दाउदजइ, फरमानुल्लाह सफी, हसन इसाखिल, फैसल शिनोजादा, अरब गुल मोमांद।

भारत बनाम अफगानिस्तान

स्थान: निशिन
समय: सुबह 10:30 बजे से
प्रसारण: सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क/सोनी लिव

यह भी पढ़ें- IND vs AFG Live Streaming: एशियन गेम्‍स में अफगानिस्‍तान से टकराएगी भारतीय टीम, नोट करें मैच देखने का पता

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्‍तान सीरीज में क्‍यों नहीं दिया गया मौका? कोच गौतम गंभीर ने बताया एकदम आसान कारण