विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Asia Cup 2025: 'बॉयकॉट' के बीच पाकिस्तान को हराने उतरेगा भारत!, फैंस में जोश की कमी

Published: Sat, 13 Sep 2025 07:22 PM (IST)

देश में चल रही बॉयकॉट मुहिम के बीच रविवार को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच एक हाई वोल्टेज ...और पढ़ें

लंबे समय बाद आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्‍तान। इमेज- पीटीआई, बीसीसीआई
लंबे समय बाद आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्‍तान। इमेज- पीटीआई, बीसीसीआई

 अभिषेक त्रिपाठी, जागरण दुबई : देश में चल रही बॉयकॉट मुहिम के बीच रविवार को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच एक हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। आमतौर पर दोनों देशों के बीच होने वाले मैचों को लेकर जबरदस्त उत्साह और चर्चा रहती है, लेकिन इस बार देश में चल रहे बॉयकॉट अभियान और हालिया परिस्थितियों के चलते वह जोश देखने को नहीं मिल रहा है।

एशिया कप में पाकिस्तान के विरुद्ध भारत का पलड़ा हमेशा भारी रहा है और मौजूदा भारतीय टीम भी संतुलित और मजबूत नजर आ रही है। हर विभाग के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सीमा पर पिछले कुछ महीनों में बढ़े तनाव के बावजूद इस मैच को लेकर किसी तरह की अतिरिक्त हाइप नहीं बनी है।

हालांकि, खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि करीब चार महीने बाद भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से इसे एक बड़े अभ्यास अवसर के रूप में देखा जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि कई सालों में पहली बार भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच में वह जुनून और उमंग की कमी दिखाई दे रही है, जो सामान्य तौर पर इस पारंपरिक प्रतिद्वंद्विता का अभिन्न हिस्सा रहा है। इसके बावजूद, दोनों देशों के करोड़ों प्रशंसकों की निगाहें इस मुकाबले पर टिकी रहेंगी।

एशिया कप में भारत-पाक का हेड टू हेड

  • कुल मैच: 19
  • भारत: 10
  • पाकिस्तान: 6
  • नो रिजल्ट: 3

यह भी पढ़ें- IND vs PAK Playing-11: अर्शदीप सिंह की होगी वापसी और बाहर जाएगा गौतम गंभीर का खास, जानिए कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दी टीम इंडिया को चेतावनी, जसप्रीत बुमराह को लेकर बोल दी बड़ी बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।