विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अरुण धूमल के रास्ते में नहीं कोई रुकावट, दोबारा बनेंगे आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन

Published: Sat, 12 Sep 2026 12:36 PM (GMT+05:30)

अरुण धूमल का आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन के रूप में दोबारा चुना जाना तय है, क्योंकि बीसीसीआई चुनाव अधिकारी ने उनके नामांकन को हरी झंडी दे दी है।

अरुण धूमल को दोबारा मिलेगी कुर्सी

अरुण धूमल को दोबारा मिलेगी कुर्सी

HighLights

  1. अरुण धूमल आईपीएल गवर्निंग काउंसिल चेयरमैन के रूप में दोबारा चुने जाएंगे

  2. खैरुल मजूमदार भी निर्विरोध गवर्निंग काउंसिल सदस्य बनेंगे

  3. 18 सितंबर को मुंबई में बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक होगी

पीटीआई, नई दिल्ली: अरुण धूमल का आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन के रूप में दोबारा चुना जाना पक्का हो गया है। बीसीसीआई चुनाव अधिकारी एके जोशी ने शुक्रवार को धूमल और गवर्निंग काउंसिल के सदस्य खैरुल मजूमदार के नामांकन को हरी झंडी दिखा दी है।

18 सितंबर को मुंबई मुख्यालय पर होने वाली बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक में इन दोनों का दोबारा निर्विरोध चुना जाना तय है। इन दोनों के अलावा किसी और ने इन पदों के लिए नामांकन नहीं किया है।

2022 से बने हैं धूमल

धूमल साल 2022 में पहली बार इस पद पर पहुंचे थे और तबसे कई बार निर्विरोध चुने जा चुके हैं। वार्षिक आम बैठक से पहले बीसीसीआई ने सेंटर ऑफ एक्सिलेंस (सीओई) में हेड ऑफ स्पोर्ट्स साइंस पद के लिए आवेदन भी मंगाए हैं। इस पद के लिए 30 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया और सीओई के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण पहले भी इस पद को भरने में आ रही समस्याओं पर बात कर चुके हैं।

लीपस थे पहली पसंद

भारतीय टीम के पूर्व फिजियो एंड्रयू लीपस इस पद के लिए बीसीसीआई की पसंद थे, लेकिन उन्होंने पारिवारिक कारणों से इनकार कर दिया। मार्च 2025 में नितिन पटेल के जाने के बाद से ही यह पद खाली है।

यह भी पढ़ें- बीसीसीआई के चुनाव अधिकारी को राष्ट्रीय खेल चुनाव पैनल में भी मिली जगह

यह भी पढ़ें- 'मोहम्मद शमी की नहीं हुई अनदेखी, देश के लिए काफी खेल चुके', सौरव गांगुली ने भारतीय चयनकर्ताओं का किया बचाव