विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND A VS UAE A मैच में भी बवाल, अभिषेक शर्मा से भिड़ा यूएई का गेंदबाज; फिर वैभव सूर्यवंशी ने लिया बदला

Published: Tue, 24 Nov 2026 08:50 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 24 Nov 2026 08:56 PM (GMT+05:30)

अभिषेक शर्मा अंपायर के फैसले से खुश नहीं थे और वह अंपायर से जाकर बात करना चाहते थे। यूएई के गेंदबाज इबरार अहमद ने इस बीच कमेंट किया, जिससे विवाद बढ़ गया। 

वैभव सूर्यवंशी (P.C- BCCI X)

वैभव सूर्यवंशी (P.C- BCCI X)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत ए ने यूएई ए को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए मैच में यूएई की टीम ने भारत के सामने जीत के लिए 250 रन का टारगेट रखा था, भारत ए की टीम ने वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से लक्ष्य को महज 14.2 ओवर में हासिल कर लिया। इस मैच के दौरान भारत ए के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की यूएई के गेंदबाज से जोरदार भिड़त हो गई। अंपायर और यूएई के खिलाड़ियों के बीच- बचाव से मामले को किसी तरह शांत कराया गया।

यह घटना भारत की पारी के चौथे ओवर में हुई। चौथे ओवर की तीसरी बॉल पर अभिषेक शर्मा एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। हालांकि अभिषेक का मानना था कि गेंद ऊपर लगी है और वह अंपायर के पास अपनी बात रख रहे थे, मगर यूएई के गेंदबाज ने उन्हें ऐसा करने से रोका और मामला यहीं से बिगड़ गया।

अभिषेक- इबरार के बीच हुई कहासुनी

अभिषेक शर्मा अंपायर के फैसले से खुश नहीं थे और वह अंपायर से जाकर बात करना चाहते थे। यूएई के गेंदबाज इबरार अहमद इस बीच उनके पास पहुंचे और उन्हें मैदान से बाहर जाने को कहा। इबरार अहमद के रिएक्शन के बाद अभिषेक शर्मा पीछे लौटे और उनकी यूएई के गेंदबाज से जमकर कहासुनी हुई। यूएई के खिलाड़ी और अंपायर ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद मामले को शांत कराया गया। अभिषेक शर्मा मैदान से वापस लौटे वक्त काफी गुस्से में दिखे। अभिषेक शर्मा ने यूएई के खिलाफ मैच में 12 रन (05 बॉल) की पारी खेली।

वैभव सूर्यवंशी ने लिया बदला

अभिषेक शर्मा से हुई झड़प के बाद यूएई के गेंदबाज इबरार अहमद की वैभव सूर्यवंशी की जमकर खबर ली। वैभव सूर्यवंशी ने इबरार अहमद के उसी ओवर में आखिरी दो गेंद पर चौका और छक्का लगाया। इबरार अहमद इसके बाद भारत की पारी के सातवें ओवर में गेंदबाजी करने आए। वैभव सूर्यवंशी ने इस ओवर में इबरार की जमकर धुनाई की। वैभव ने इस ओवर में तीन छक्के और तीन चौके के साथ 30 रन बटोरे। इबरार की इस ओवर में इतनी धुनाई हुई कि वह इसके बाद मैच में गेंदबाजी करते नहीं दिखे। इबरार ने तीन ओवर के स्पेल में 71 रन लुटाए।

वैभव सूर्यवंशी ने की रिकॉर्ड्स की बरसात

वैभव सूर्यवंशी ने यूएई ए के खिलाफ मैच में बल्ले से तबाही मचा दी। उन्होंने 53 बॉल में 204 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी में सात चौके और 28 छक्के शामिल थे। वैभव ने इस इनिंग के साथ रिकॉर्ड्स की बरसात कर दी। वैभव सूर्यवंशी ने महज 52 बॉल में दोहरा शतक लगाया, जो लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक है। चाड बोव्स के नाम इससे पहले लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड था। बोव्स ने 103 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था। वैभव ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने सिर्फ 28 बॉल में शतक लगाया। वैभव ने जैक फ्रेजर-मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 29 बॉल में शतक लगाने का रिकॉर्ड था। इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इनिंग में 28 छक्के लगाए। वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट ए क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के डार्सी शॉर्ट के नाम था। डार्सी शॉर्ट के नाम 23 छक्के लगाने का रिकॉर्ड था.

 

यह भी पढ़ें- 'वैभव ने तबाही मचा दी', सूर्यवंशी की पारी के फैन हुए कप्तान तिलक वर्मा

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने दोहरे शतक के साथ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ध्वस्त किए कई बड़े कीर्तिमान

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।