विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

96 गेंदें, 170 रन, 22 चौके और 8 छक्के... युवराज सिंह के चेले ने 60 बॉल में ठोका शतक, 177 की स्ट्राइक रेट से मचाया कोहराम

Published: Tue, 31 Dec 2024 01:11 PM (IST)

आईपीएल-2024 में तूफानी बल्लेबाजी से अपनी छाप छोड़ने वाले अभिषेक शर्मा रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। उन्होंने विजय ...और पढ़ें

अभिषेक शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी में मचाया कोहराम
अभिषेक शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी में मचाया कोहराम

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। युवराज सिंह को अपना गुरु मानने वाले युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा उन्हीं के अंदाज में तूफानी बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल-2024 में उनका ये तूफानी अंदाज दिखा जिसके कारण ये युवा बल्लेबाज गेंदबाजों के लिए काल बन गया था। तब से अभिषेक रुके नहीं है। वह टीम इंडिया के लिए भी खेले और इसी अंदाज में खेले। अब एक बार फिर अभिषेक ने अपने बल्ले से कहर ढाया है।

मामला है विजय हजारे ट्रॉफी का जिसमें अभिषेक पंजाब की तरफ से खेल रहे हैं। मंगलवार को इस टीम का सामना सौराष्ट्र से था और इस मैच में अभिषेक ने अपनी तूफानी बैटिंग से गेंदबाजों की हालत खराब कर दी। अभिषेक ने दोहरा शतक बनाते दिख रहे थे, लेकिन पूरा नहीं कर सके।

यह भी पढें-IND vs AUS: रोहित, विराट और पंत एक ही गलती कर रहे बार-बार, बॉक्सिंग-डे टेस्ट में मिली हार

177.08 की स्ट्राइक रेट से किया कमाल

अभिषेक ने सौराष्ट्र के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने 96 गेंदों पर 22 चौके और आठ छक्कों की मदद से 170 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 177.08 का रहा। बारिश के कारण ये मैच 34 ओवर प्रति पारी का किया गया। अभिषेक 33वें ओवर की पहली ही गेंद पर प्रणव कारिया का शिकार हो गए। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 298 रनों की साझेदारी की। प्रभसिमरन सिंह ने भी इस पारी में शतक जमाया। उन्होंने 95 गेंदों पर 125 रन बनाए। उनकी पारी में 11 चौके और आठ छक्के शामिल रहे।

अभिषेक उनसे ज्यादा आक्रामक दिखे और शुरू से ही उन्होंने तूफानी अंदाज दिखाया। अभिषेक पंजाब की कप्तानी भी कर रहे हैं और उन्होंने कप्तानी पारी भी खेली। इस युवा बल्लेबाज ने महज 60 गेंदों पर शतक पूरा किया। अभिषेक और प्रभसिमरन की पारी के दम पर पंजाब ने 34 ओवरों में दो विकेट खोकर 306 रन बनाए।

गेंदबाजों की हुई बुरी हालत

सौराष्ट्र के गेंदबाज इस मैच में सिर्फ बचते दिखे। वह जहां गेंद डाल रहे थे वहीं से रन खा रहे थे। सबसे ज्यादा मार हितेन कानबी को पड़ी। उन्होंने तीन ओवरों में 43 रन दिए। उनका इकॉनमी 14.30 का रहा। कप्तान जयदेव उनादकट ने छह ओवरों में 59 रन दिए। धर्मेंद्र सिंह जडेजा के आंकड़े भी इसी तरह के रहे। चिराग जानी ने छह ओवरों में 48 रन खर्च किए। प्रणव ने आठ ओवरों में 54 रन दिए। पारस्वराज राणा ने पांच ओवरों में 43 रन दिए।

यह भी पढ़ें- Yashshvi Jaiswal की पारी के मुरीद हुए कोच, मेलबर्न टेस्‍ट के बाद कर दिए कई खुलासे