विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

India vs Pakistan: पाकिस्‍तानी गेंदबाजों की कुटाई के लिए तैयार अभिषेक शर्मा? प्रैक्टिस में ही दे दी कड़ी चेतावनी

Published: Sat, 14 Feb 2026 08:43 PM (GMT+05:30)

अभिषेक शर्मा नामीबिया के खिलाफ पिछले मैच में नहीं उतरे थे। ऐसे में संदेह था कि वह पाकिस्‍तान के खिलाफ ...और पढ़ें

रविवार को खेला जाएगा मैच।

रविवार को खेला जाएगा मैच।

HighLights

  1. अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में चल रहे

  2. नामीबिया के खिलाफ नहीं खेले अभिषेक

  3. प्रेमदासा स्टेडियम में होगा मुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्‍तान के खिलाफ रविवार को होने वाले मुकाबले के लिए भारतीय सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा पूरी तरह तैयार हैं। शनिवार को नेट पर अभिषेक शर्मा को ताबड़तोड़ शॉट लगाते देख गया। इस खबर के बाद भारतीय फैंस राहत की सांस ले सकते हैं।
खराब सेहत के कारण इनफॉर्म अभिषेक नामीबिया के खिलाफ पिछले मैच में नहीं उतरे थे। ऐसे में संदेह था कि वह पाकिस्‍तान के खिलाफ खेलेंगे या नहीं। हालांकि, प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने उनके खेलने पर मुहर लगा दी।

30 मिनट बल्‍लेबाजी की

बाएं हाथ के अभिषेक ने नेट पर लगभग 30 मिनट तक बल्लेबाजी की। लगातार बारिश के कारण भारत का अभ्यास सत्र बाधित हुआ, जिसके चलते टीम के सदस्यों को यहां इनडोर नेट पर अभ्यास करना पड़ा। अभिषेक ने कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ हवाई फायर किए।

उन्‍होंने उस्मान तारिक की अगुवाई वाली पाकिस्तानी स्पिनरों की टीम को चेतावनी दी। स्पिनरों के खिलाफ बल्लेबाजी समाप्त करने के बाद अभिषेक ने तेज गेंदबाजों का सामना किया। इस दौरान उन्‍होंने तेज गेंदबाजों की भी क्‍लास लगाई।

संजू सैमसन होंगे बाहर

अभिषेक के ठीक होने का मतलब है कि संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन से बाहर जाना होगा। अब अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने अभिषेक शर्मा को लेकर कहा कि वह एक प्‍लेयर के बजाया पूरी टीम पर फोकस करेंगे। बता दें कि अभिषेक शर्मा एशिया कप के दौरान पाकिस्‍तानी गेंदबाजों की कुटाई कर चुके हैं।

अभिषेक के प्रदर्शन पर नजर

अभिषेक शर्मा ने पाकिस्‍तान के खिलाफ 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान भारतीय सलामी बल्‍लेबाज ने 36.66 की औसत से 110 रन बनाए हैं। पाकिस्‍तान के विरुद्ध उनका बेस्‍ट स्‍कोर 74 रन है। 39 टी20 इंटरनेशनल की 38 पारियों में अभिषेक ने 1297 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी स्‍ट्राइक रेट 194.45 की रही है। वह इस फॉर्मेट में अब तक 8 अर्धशतक और 2 शतक लगा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- India vs Pakistan: अभिषेक शर्मा की प्‍लेइंग 11 में वापसी, पाकिस्तान टीम से हाथ मिलाने पर भी बोले कप्‍तान सूर्यकुमार यादव

यह भी पढ़ें- मोहम्मद आमिर ने बड़बोलेपन में की सारी हदें पार, अभिषेक शर्मा को लेकर दिया शर्मनाक बयान