India vs Pakistan: अभिषेक शर्मा की प्लेइंग 11 में वापसी, पाकिस्तान टीम से हाथ मिलाने पर भी बोले कप्तान सूर्यकुमार यादव
भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए। इस दौरान उन्होंने साफ कर दिया ...और पढ़ें
-1771071813631_m.webp)
सूर्यकुमार यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस में
HighLights
रविवार को टकराएंगे भारत-पाकिस्तान
कोलंबो के प्रेमदासा मैदान पर टक्कर
भारतीय टीम का पलड़ा भारी है
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सभी सवालों के जवाब दिया। टी20 विश्व कप 2026 के 27वें मुकाबले में रविवार को टीम इंडिया और पाकिस्तान आमने-सामने होंगी।
इस मैच से पहले भारतीय कप्तान ने साफ कर दिया कि प्लेइंग 11 में अभिषेक शर्मा की वापसी हो रही है। ऐसे में संजू सैमसन बाहर हो जाएंगे। साथ ही सूर्या ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ मिलाने वाले पर भी बात की। उन्होंने संकेत दिए कि कुलदीप यादव को भी अंतिम 11 में मौका मिल सकता है।
अभिषेक शर्मा की वापसी
भारतीय कप्तान ने बताया कि अभिषेक शर्मा की प्लेइंग 11 में वापसी हो रही है। उन्होंने अपने ही अंदाज में कहा कि अगर आप चाहते हैं तो वह खेलेंगे। बता दें कि पेट में संक्रमण के कारण अभिषेक नामिबिया के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेले थे। उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब वह पूरी तरह ठीक हो गए हैं।
पाकिस्तान से मिलाएंगे हाथ?
पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाने को लेकर उन्होंने कहा कि कल ब्रेक कर दूंगा सस्पेंस। टॉस का टॉस में देखेंगे। रुक जाओ न 24 घंटा। भारत और पाकिस्तान टीम इससे पहले एशिया कप 2025 में 3 बार टकराई थीं। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान को तीनों मैच में धूल चटाई थी। टॉस के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था। इतना ही नहीं मैच के बाद भी भारतीय टीम सीधे ड्रेसिंग रूम में चली गई थी।
पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाने को लेकर...
— Abhishek Tripathi / अभिषेक त्रिपाठी (@abhishereporter) February 14, 2026
कल ब्रेक कर दूंगा सस्पेंस। टास का टास में देखेंगे। रुक जाओ न 24 घंटा : सूर्य कुमार यादव pic.twitter.com/f9TA8s0hHd
उस्मान तारिक पर बोले
उस्मान तारिक की गेंदबाजी पर सूर्या ने कहा, "आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न को छोड़ तो नहीं सकते। हम उस्मान तारिक को खेलने का ट्राई करेंगे। हम सरेंडर तो नहीं कर सकते हैं। हम पाकिस्तान से टकराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।" पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक मैच से पहले ही चर्चा में बने हुए हैं। तारिक की अनोखी गेंदबाजी शैली भारतीय बल्लेबाजों का परेशान कर सकती है।
सूर्यकुमार यादव का कहना है कि भारतीय खिलाड़ी विपक्षी टीम पर नहीं बल्कि खुद पर फोकस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमें देखना होगा कि हम कैसा खेल रहे हैं। हम इसे जारी रखना चाहते हैं। हम अपनी ताकत पर ध्यान देंगे, न कि विपक्षी टीम के प्रदर्शन पर। जो भी बेहतर क्रिकेट खेलेगा, वही मैच जीतेगा। बस यही मायने रखता है।"
कमजोर बल्लेबाजी पर दिया जवाब
टी20 विश्व कप 2026 में अब तक भारत की बल्लेबाजी कमजोर रही है। दो जीत के बावजूद भारत का मिडिल ऑर्डर अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ मुश्किल में रहा है। सूर्यकुमार यादव ने कहा, "हमारी शुरुआत थोड़ी खराब रही, हम इस सच्चाई से मुंह नहीं मोड़ सकते। कोई बहाना नहीं चलेगा। सभी बल्लेबाजों ने काफी क्रिकेट खेला है, मुश्किल विकेट पर बल्लेबाजों को अपनी रणनीति बनानी चाहिए। हमने अच्छी शुरुआत की लेकिन थोड़ी लड़खड़ा गए, फिर हमने उसे अच्छे से संभाल लिया। यही टी20 क्रिकेट की खूबसूरती है।"
