..और देखते-देखते दक्षिण अफ्रीका के 'सुपरमैन' ने बना डाला ये करिश्माई रिकॉर्ड
मुंबई वनडे में एबी डीविलियर्स ने 61 गेंदों पर 119 रनों की लाजवाब पारी खेलकर न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई बल्कि एक बार फिर कई सारे रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। वैसे, एक रिकॉर्ड ऐसा भी था जिसकी भनक कम लोगों को ही
नई दिल्ली। मुंबई वनडे में एबी डीविलियर्स ने 61 गेंदों पर 119 रनों की लाजवाब पारी खेलकर न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई बल्कि एक बार फिर कई सारे रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। वैसे, एक रिकॉर्ड ऐसा भी था जिसकी भनक कम लोगों को ही लगी। ये रिकॉर्ड तकरीबन 14 सालों बाद टूटा है।
हम बात कर रहे हैं वनडे क्रिकेट में एक साल के अंदर सर्वाधिक छक्के लगाने के रिकॉर्ड की। एबी डीविलियर्स ने मुंबई वनडे के दौरान 11 छक्के जड़े जिस दौरान उन्होंने ये रिकॉर्ड भी तोड़ डाला। इससे पहले ये रिकॉर्ड लंबे समय से पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम था जिन्होंने 2002 में वनडे क्रिकेट में 48 छक्के जड़े थे। अब एबी 58 छक्कों के साथ अफरीदी से काफी आगे निकल गए हैं। ये रिकॉर्ड उन्होंने साल खत्म होने से दो महीने पहले ही तोड़ डाला है। इस साल एबी सबसे तेज वनडे शतक (31 गेंदों में) और सबसे तेज वनडे अर्धशतक (16 गेंदों में) जड़ने का रिकॉर्ड भी बना चुके हैं।
- एक साल में सर्वाधिक वनडे छक्के लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ीः
1. एबी डीविलियर्स (द.अफ्रीका)- 58 छक्के (2015)
2. शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)- 48 छक्के (2002)
3. शेन वॉटसन (ऑस्ट्रेलिया)- 42 छक्के (2011)
4. सचिन तेंदुलकर (भारत)- 40 छक्के (1998)
5. शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)- 37 छक्के (2005)