BCCI 95th AGM: अंपायर्स की सैलरी बढ़ी, धूमल IPL गवर्निंग काउंसिल में शामिल; बैठक के बड़े फैसले यहां जानें
BCCI की 95वीं सालाना आम बैठक (BCCI 95th AGM) आज, 18 सितंबर को मुंबई में BCCI के हेडक्वार्टर में हुई।

सालाना आम बैठक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 95वीं सालाना आम बैठक (BCCI 95th AGM) आज, 18 सितंबर को मुंबई में BCCI के हेडक्वार्टर में हुई। इस मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए गए। अंपायर्स की सैलरी बढ़ गई है। वहीं अरुण धूमल IPL गवर्निंग काउंसिल में शामिल हुए हैं।
🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) September 18, 2026
Update: 95th Annual General Meeting of BCCI
The 95th Annual General Meeting of the Board of Control for Cricket in India (BCCI) was held on September 18, 2026, at BCCI HQ, in Mumbai.
Click below for all the key details ▶️ https://t.co/BHR2I01cbn
बैठक में लिए गए फैसले
- जनरल बॉडी के 2 प्रतिनिधियों (अरुण सिंह धूमल और एम खैरुल जमाल मजूमदार) को IPL की गवर्निंग काउंसिल में चुना और शामिल किया गया है।
- जनरल बॉडी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए BCCI के ऑडिट किए गए अकाउंट्स स्टेटमेंट को मंजूरी दी।
- जनरल बॉडी ने वित्त वर्ष 2026-27 के सालाना बजट को मंजूरी दी।
- वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ऑडिटर नियुक्त किए गए।
- जनरल बॉडी ने सर्वसम्मति से 2027 में होने वाले IPL के 20वें एडिशन को भव्य तरीके से मनाने का फैसला किया।
- जनरल बॉडी ने 2028 में BCCI के शताब्दी समारोह (100 साल पूरे होने का जश्न) की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
- यह शताब्दी समारोह साल भर चलने वाले प्रोग्राम के जरिए मनाया जाएगा। यह दिसंबर 2027 में शुरू होकर 2028 तक चलेगा और भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक अहम पड़ाव होगा।
- जनरल बॉडी ने अंपायरों और मैच रेफरी के लिए बेहतर पेमेंट स्ट्रक्चर और ग्रेड के री-क्लासिफिकेशन (श्रेणियों के पुनर्वर्गीकरण) को सर्वसम्मति से मंजूरी दी।
- BCCI की 'यौन उत्पीड़न रोकथाम नीति' के तहत BCCI की नई आंतरिक समिति का गठन किया गया।
- BCCI की 'आयु सत्यापन नीति' को अपडेट करके अपनाया गया।
- जनरल बॉडी ने राज्य इकाइयों के साथ मिलकर दिव्यांग क्रिकेटरों की मदद के उपायों पर चर्चा की।
- इसमें उनके विकास और प्रगति को बढ़ावा देने के लिए जरूरी सुविधाएं और संसाधन शामिल थे।
यह भी पढ़ें- 'कोच के तौर पर मैं सारी आलोचना झेल लूंगा, लेकिन'; शुभमन गिल के सपोर्ट में खुलकर उतरे गौतम गंभीर
