विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार के 5 गुनहगार, मयंक-अर्शदीप ने गेंदबाजी से तो अभिषेक ने बल्लेबाजी से तोड़ा दिल

Published: Thu, 15 Oct 2026 10:21 AM (IST)

भारतीय टीम को चौथे टी20 में 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत की हार की सबसे बड़ी वजह उसकी गेंदबाजी रही।

टीम इंडिया की हार के पांच गुनहगार

टीम इंडिया की हार के पांच गुनहगार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में बुधवार को 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने इस मैच 247 रन लुटा दिए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरे अभिषेक शर्मा ने बल्लेबाजी से निराश किया।

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शाई होप के 102 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवरों में 250 के करीब का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद कीमो पॉल ने पंजा खोलकर टीम इंडिया की हार निश्चित कर दी। भारत के मैच गंवाने के पीछे गेंदबाजों का बहुत बड़ा हाथ रहा।

भारत की हार के 5 गुनहगार

मयंक यादव- पिछले मैच में गेंदबाजी से कमाल करने के बाद इस बार भी मयंक से टीम को एक बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। मगर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने उनकी जमकर पिटाई की। मयंक ने 4 ओवर में 52 रन लुटा दिए। उन्हें कोई सफलता भी नहीं मिली।

अर्शदीप सिंह- जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भारतीय गेंदबाजी को लीड कर रहे अर्शदीप का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। अर्शदीप ने भी चार ओवर में 52 रन लुटा दिए। उनके नाम सिर्फ एक विकेट आया।

अक्षर पटेल- स्पिन विभाग की कमान संभाल रहे अक्षर की गेंदबाजी बेहद खराब रही। अक्षर को एक विकेट तो जरूर मिला। मगर उन्होंने 45 रन खर्च दिए।

अभिषेक शर्मा- भारतीय टीम को 250 के करीब रन बनाने थे, ऐसे में टीम को अभिषेक से बड़ी पारी की उम्मीद थी। अभिषेक पूरे मैच में जूझते नजर आए। उनके बल्ले से बड़े शॉट नहीं आ रहे थे।

अभिषेक 12वें तक क्रीज पर डटे रहे। मगर सिर्फ 29 रन बना पाए। उन्होंने 24 गेंदों का सामना किया। उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 120.83 का रहा।

श्रेयस अय्यर- भारतीय टीम के नंबर-चार कप्तान श्रेयस अय्यर, जब बल्लेबाजी के लिए आए तो, टीम ने 67 रन पर दो विकेट गंवा दिए। हालांकि, भारत ने 4.4 ओवर में ही इतने रन बनाए दिए थे।

अय्यर के पास भारत की स्थिति को और मजबूत करने का मौका था। मगर अभिषेक के साथ वो भी धीमा खेलने लगे, जिसकी वजह से दबाव टीम पर बढ़ने लगा। अय्यर ने 11 गेंदों में 16 रन बनाए।

अय्यर और अभिषेक के बीच साझेदारी 30 रनों की हुई। इसके लिए दोनों ने 22 गेंदें ले लीं, जो भारत की हार की वजह से बनी। आखिरी में भारत को 24 रनों से गंवाना पड़ा।

यह भी पढ़ें- विराट कोहली और गौतम गंभीर की वो लड़ाई जिसमें हाथापाई तक पहुंच गई बात, दोस्त से दोनों कैसे बन गए दुश्मन?

यह भी पढ़ें- IND vs WI: शाई होप के शतक और पॉल के पंजे में फंसी टीम इंडिया, वेस्टइंडीज ने जीत हासिल कर सीरीज में की वापसी