A

क्रिकेट कमेंट्री

पंजाब VS कोलकाता क्रिकेट कमेंट्री

मैच 201-Apr-2023

191/520.0 oversरन रेट: 9.55
VS
146/716.0 oversरन रेट: 9.13
पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 रनों से हराया (डी/एल मेथड)
कोलकाता नाइट राइडर्स पहली पारी
615.615.6: सुनील नरेन को अर्शदीप सिंह, छक्का!!! सुनील नरेन के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
115.515.5: शार्दूल ठाकुर को अर्शदीप सिंह, मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
115.415.4: सुनील नरेन को अर्शदीप सिंह, कवर की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
015.315.3: वेंकटेश अय्यर को अर्शदीप सिंह, आउट!!! कैच आउट!!! एक और विकेट यहाँ पर अर्शदीप सिंह के हाथ लगती हुई!!! वेंकटेश अय्यर 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे| शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने अपर कट शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद ने बल्ले का निचला भाग लिया और सीधा पॉइंट की ओर हवा में गई फील्डर राहुल चाहर वहां मौजूद थे जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 138/7 कोलकाता|
115.215.2: शार्दूल ठाकुर को अर्शदीप सिंह, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
115.115.1: वेंकटेश अय्यर को अर्शदीप सिंह, इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
15 ओवर | रन : 136/6 | रन रेट : 9.07
614.614.6: शार्दूल ठाकुर को सैम करन, छक्का! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी| अपनी शानदार टाइमिंग के चलते बल्लेबाज़ ने इस गेंद को मैदान के पार भेज दिया|
014.514.5: आंद्रे रसेल को सैम करन, आउट!! कैच आउट!! कॉट सिकंदर रजा बोल्ड सैम करन| 35 रनों की खतरनाक पारी का हुआ अंत| रसेल के विकेट के साथ पंजाब ने ली होगी राहत की सांस| लगातार छोटी गेंद से रसेल को परेशान करना चाहा और इस बार कामयाब हुए| गति थोड़ा कम कर दी| रसेल ने रूम बनाकर इसे मिड विकेट की तरफ पुल तो किया लेकिन मिस टाइम कर बैठे| हवा में गई गेंद लेकिन सीमा रेखा पर खड़े फील्डर ने उसे लपक लिया|130/6 कोलकाता|
414.414.4: आंद्रे रसेल को सैम करन, चौका! ओहोहो!! काफी कम बार हम रसेल को नजाकत भरा शॉट लगाते हुए देखते हैं| इस बार हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा|
614.314.3: आंद्रे रसेल को सैम करन, छक्का! यॉर्कर का प्रयास| लो फुल टॉस गिर गई गेंद| रसेल ने उसका पूरा फायदा उठाया और स्लॉग कर दिया उसे मिड विकेट बाउंड्री के पार छह रनों के लिए| पंजाब के लिए अब खतरा पूरी तरह से बढ़ता हुआ|
114.214.2: वेंकटेश अय्यर को सैम करन, पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
114.114.1: आंद्रे रसेल को सैम करन, ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर की गेंद को कवर्स की तरफ शॉट लगाया| डीप में फील्डर ने इसे रोका, एक ही रन मिला|
14 ओवर | रन : 118/5 | रन रेट : 8.43
113.813.6: आंद्रे रसेल को नाथन एलिस, सिंगल के साथ हुई एक बड़े ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा| 118/5 कोलकाता| 36 गेंद पर 74 रनों की दरकार|
013.713.5: आंद्रे रसेल को नाथन एलिस, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
113.613.4: वेंकटेश अय्यर को नाथन एलिस, फ्री हिट गेंद पर बेहतरीन यॉर्कर डाली| बैकफुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया जहाँ से एक रन मिला|
613.513.4: वेंकटेश अय्यर को नाथन एलिस, नो बॉल और छक्का! फ्री हिट का पूरा फायदा उठाया| लेकिन अब एक और फ्री हिट होगी क्योंकि ये भी नो बॉल है| इस बार एकदम आगे डाली गई थी गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे सीधे बल्ले से सामने की तरफ उठाकर खेल दिया और छह रन्स हासिल हो गया|
113.413.4: आंद्रे रसेल को नाथन एलिस, नो बॉल!! अब अगली गेंद फ्री हिट होगी| इस गेंद पर कैच ड्रॉप हुआ था!! 20 रनों पर रसेल का कैच छूट गया| शॉर्ट फाइन लेग से पीछे भागते हुए प्रभसिमरन से हो गई चूक| बाउंसर पर पुल लगाने गए थे जहाँ टॉप एज लेकर हवा में गई थी| फील्डर ने उसपर पीछे भागते हुए उसे लपकना चाहा लेकिन चूक गए थे|
213.313.3: आंद्रे रसेल को नाथन एलिस, कैच ड्रॉप!!
413.213.2: आंद्रे रसेल को नाथन एलिस, चौका! रसल का एक और कड़क शॉट| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की फुल गेंद पर अपनी ताक़त का इस्तेमाल करते हुए शॉट लगाया और चौका हासिल किया|
113.113.1: वेंकटेश अय्यर को नाथन एलिस, चीकी सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
13 ओवर | रन : 100/5 | रन रेट : 7.69
012.612.6: आंद्रे रसेल को राहुल चाहर, प्ले एंड मिस!! लेग स्पिन गेंद| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर थी| बल्लेबाज़ ने उसे कट करना चाहा लेकिन बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ| 42 गेंदों पर 92 रनों की दरकार|
112.512.5: वेंकटेश अय्यर को राहुल चाहर, लेग स्पिन गेंद!! बड़े आराम से इसे स्लॉग कर दिया मिड विकेट की तरफ| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हो सका| इसी के साथ कोलकाता के 100 रन्स बोर्ड पर लग गए|
112.412.4: आंद्रे रसेल को राहुल चाहर, टैप एंड रन!! ऑफ़ साइड पर इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
012.312.3: आंद्रे रसेल को राहुल चाहर, ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
612.212.2: आंद्रे रसेल को राहुल चाहर, छक्का! रसेल पॉवर!!! हवाई यात्रा पर गई गेंद!!! ना लगा वीज़ा, ना लगा पासपोर्ट| फ्री फण्ड में गेंद का सफ़र शुरू| बल्लेबाज़ की बल्ले बल्ले!!! आगे डाली गई गेंद को बड़े प्यार से सहला दिया| टाइमिंग इतनी बेहतरीन कि गेंद लॉन्ग ड्राइव पर निकल गई|
112.112.1: वेंकटेश अय्यर को राहुल चाहर, सिंगल, इनोवेटिव शॉट!! बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप खेलते हुए अपने खाते में एक रन डाल दिया|
12 ओवर | रन : 91/5 | रन रेट : 7.58
011.611.6: वेंकटेश अय्यर को हरप्रीत ब्रार, बाई के रूप में आया रन| बल्लेबाज़ को बीट करते हुए कीपर के पास से गई गेंद| गैप से एक रन हासिल हो गया|
011.511.5: वेंकटेश अय्यर को हरप्रीत ब्रार, डॉट गेंद, ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ|
111.411.4: आंद्रे रसेल को हरप्रीत ब्रार, इस बार पीछे जाकर मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
411.311.3: आंद्रे रसेल को हरप्रीत ब्रार, चौका! कड़क शॉट!! रसेल ने इस गेंद को मसल दिया| इस बार आगे की गेंद पर बोलर के ऊपर से हवा में लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| गेंदबाज़ ने उसपर हाथ लगाना सही नहीं समझा|
011.211.2: आंद्रे रसेल को हरप्रीत ब्रार, आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
211.111.1: आंद्रे रसेल को हरप्रीत ब्रार, पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| गैप मिला जहाँ से दो रन हासिल हो गया|
11 ओवर | रन : 83/5 | रन रेट : 7.55
010.610.6: वेंकटेश अय्यर को राहुल चाहर, डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बाहर की गेंद को कट करने गए लेकिन गति और लाइन से बीट हुए बल्लेबाज़| कोई रन नहीं हो सका| 54 गेंदों पर 109 रनों की दरकार|
110.510.5: आंद्रे रसेल को राहुल चाहर, लेंथ में छोटी डाली गुगली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैकफुट पर जाकर लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाया, एक रन मिला|
110.410.4: वेंकटेश अय्यर को राहुल चाहर, सिंगल, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
010.310.3: वेंकटेश अय्यर को राहुल चाहर, ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेला| रन नहीं मिल सका|
110.210.2: आंद्रे रसेल को राहुल चाहर, शॉर्टपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन लिया|
010.110.1: रिंकू सिंह को राहुल चाहर, आउट!! कैच आउट!! कॉट सिकंदर रजा बोल्ड राहुल चाहर| 4 रन बनाकर रिंकू लौटे पवेलियन| अपनी पहली ही गेंद पर राहुल ने ली विकेट| विकेट लाइन पर डाली गई गुगली गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे मिड विकेट की तरफ स्लॉग कर दिया| बल्ले से लगने के बाद हवा में खिल गई गेंद| ऐसा लगा कि बल्ले के टो एंड पर लगी थी इस वजह से दूरी नहीं हासिल हो पाई| सीमा रेखा के आगे एक आसान सा कैच फील्डर द्वारा लपका गया| 80 /5 कोलकाता|
10 ओवर | रन : 80/5 | रन रेट : 8
19.69.6: रिंकू सिंह को सिकंदर रजा, सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से कवर की ओर खेलकर एक रन लिया|
29.59.5: रिंकू सिंह को सिकंदर रजा, पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद| रिंकू ने इसे फ्लिक किया| डीप स्क्वायर लेग पर अर्शदीप तेज़ी से गेंद पर आये और मिस फील्ड हुई उनसे| एक की जगह दो रन बन गया|
19.49.4: वेंकटेश अय्यर को सिकंदर रजा, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
19.39.3: रिंकू सिंह को सिकंदर रजा, सिंगल के साथ रिंकू ने खोला अपना खाता| कट किया इस गेंद को डीप पॉइंट की तरफ जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
09.29.2: नितीश राणा को सिकंदर रजा, आउट!!! कैच आउट!!! कोलकाता को लगा एक और बड़ा झटका!! सिकंदर रजा के हाथ लगी सफ़लता!! नितीश राणा 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया| फील्डर वहां मौजूद राहुल चाहर जिन्होंने कोई गति नहीं करते हुए पकड़ा कैच| गेंदबाज़ ने विकेट लेने के बाद मनाया जश्न| 75/4 कोलकाता|
09.19.1: नितीश राणा को सिकंदर रजा, कोई रन नहीं, स्वीप शॉट तो खेला लेकिन रन लेने का मौका नही बन सका|
9 ओवर | रन : 75/3 | रन रेट : 8.33
08.68.6: वेंकटेश अय्यर को ऋषि धवन, शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हो सका|
48.58.5: वेंकटेश अय्यर को ऋषि धवन, चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
08.48.4: वेंकटेश अय्यर को ऋषि धवन, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हो सका|
18.38.3: नितीश राणा को ऋषि धवन, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
68.28.2: नितीश राणा को ऋषि धवन, छक्का!!! नितीश राणा के बल्ले से आता हुआ सिक्स!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
48.18.1: नितीश राणा को ऋषि धवन, चौका!!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाना चाहा| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए|
8 ओवर | रन : 60/3 | रन रेट : 7.5
07.67.6: नितीश राणा को सिकंदर रजा, शॉर्ट फाइन लेग की ओर बल्लेबाज़ ने गेंद को खेलकर एक रन लिया|
47.57.5: नितीश राणा को सिकंदर रजा, चौका!!! नितीश राणा के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| रॉंग वन थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया थर्ड मैन की ओर और बाउंड्री हासिल की|
17.47.4: वेंकटेश अय्यर को सिकंदर रजा, लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन हासिल किया|
17.37.3: नितीश राणा को सिकंदर रजा, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
17.27.2: वेंकटेश अय्यर को सिकंदर रजा, क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
27.17.1: वेंकटेश अय्यर को सिकंदर रजा, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|
7 ओवर | रन : 50/3 | रन रेट : 7.14
16.66.6: वेंकटेश अय्यर को नाथन एलिस, सिंगल!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! शॉर्टपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन मिल गया|
16.56.5: नितीश राणा को नाथन एलिस, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
06.46.4: नितीश राणा को नाथन एलिस, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
06.36.3: नितीश राणा को नाथन एलिस, कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
16.26.2: वेंकटेश अय्यर को नाथन एलिस, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
06.16.1: नितीश राणा को नाथन एलिस, एलबीडबल्यू की हलकी सी हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को लगकर फाइन लेग कली ओर गई| अपील गेंदबाज़ और कीपर के तरफ़ से किया गया लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| इसी बीच बल्लेबाजों ने लेग बाई के रूप में एक रन ले लिया|
6 ओवर | रन : 47/3 | रन रेट : 7.83
45.75.6: वेंकटेश अय्यर को सिकंदर रजा, चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री अय्यर के बल्ले से आती हुई!! ये गेंद पॉइंट फील्डर के बाँए ओर से गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किये|
45.65.5: वेंकटेश अय्यर को सिकंदर रजा, चौका!!! वेंकटेश अय्यर के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! काफ़ी आत्मविश्वास के साथ कलाइयों का इस्तेमाल करते हुए फ्रंट फुट से फ्लिक शॉट खेला गया| स्क्वायर लेग से चौका बटोरा|
05.55.4: वेंकटेश अय्यर को सिकंदर रजा, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
05.45.4: वेंकटेश अय्यर को सिकंदर रजा, वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
15.35.3: नितीश राणा को सिकंदर रजा, आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हलके हाथों से खेलकर एक रन लिया|
15.25.2: वेंकटेश अय्यर को सिकंदर रजा, क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
05.15.1: वेंकटेश अय्यर को सिकंदर रजा, बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
5 ओवर | रन : 35/3 | रन रेट : 7
04.64.6: नितीश राणा को नाथन एलिस, इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| 35/3 कोलकाता|
24.54.5: नितीश राणा को नाथन एलिस, दुग्गी!! पैड्स लाइन पर डाली गई थी गेंद जिसे फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल कर लिया|
44.44.4: नितीश राणा को नाथन एलिस, चौका!!! इसी के साथ नितीश राणा ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई बॉल चार रनों के लिए|
04.34.3: नितीश राणा को नाथन एलिस, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
04.24.2: रहमानुल्लाह गुरबाज को नाथन एलिस, आउट!! क्लीन बोल्ड नाथन एलिस| 22 रन बनाकर गुरबाज लौटे पवेलियन| एलिस को उनके पहले ही ओवर में एक बड़ी विकेट मिली| सोच सही थी लेकिन बल्लेबाज़ थोड़ा जल्दबाजी कर बैठे| आगे आकर ऑफ़ साइड पर एक बड़ा शॉट लगाना चाहते थे| गेंद की गति से पूरी तरह से बीट हुए और बल्ले को मिस करने के बाद ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई गेंद और बूम| पंजाब के खैमे में ख़ुशी की लहर छा गई| 29/3 कोलकाता|
04.14.1: रहमानुल्लाह गुरबाज को नाथन एलिस, डॉट गेंद!! इस बार कवर्स की दिशा में खेला| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
4 ओवर | रन : 29/2 | रन रेट : 7.25
13.63.6: रहमानुल्लाह गुरबाज को अर्शदीप सिंह, बैकफुट पंच!! कवर्स की तरफ गेंद को खेला, एक रन हासिल कर लिया|
43.53.5: रहमानुल्लाह गुरबाज को अर्शदीप सिंह, चौका! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए काउंटर अटैक करना चाहा| फुल टॉस थी लेकिन ऑफ़ स्टम्प के बाहर| मिड ऑफ़ के ऊपर मारना चाहते थे लेकिन किनारा लेकर शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के दायें ओर से निकल गई गेंद चार रनों के लिए|
03.43.4: रहमानुल्लाह गुरबाज को अर्शदीप सिंह, शॉर्टपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया| पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा|
03.33.3: रहमानुल्लाह गुरबाज को अर्शदीप सिंह, इस बार टैप एंड रन का प्रयास था लेंथ बॉल पर बल्लेबाज़ द्वारा लेकिन अर्शदीप तुरन्त गेंद तक पहुँच गए| रन लेने से रोक दिया|
03.23.2: रहमानुल्लाह गुरबाज को अर्शदीप सिंह, डॉट गेंद, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| कोई रन नहीं हो सका|
03.13.1: रहमानुल्लाह गुरबाज को अर्शदीप सिंह, इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|
3 ओवर | रन : 24/2 | रन रेट : 8
12.62.6: रहमानुल्लाह गुरबाज को सैम करन, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ गेंद को खेला| फील्डर से हल्का सा मिस फील्ड हुई जिसकी वजह से एक रन का मौका मिल गया| बॉल पर तेज़ी से आने के चक्कर में फील्डर से यहाँ पर एक चूक हुई, नतीजा एक रन दे दिया| 24/2 कोलकाता|
02.52.5: रहमानुल्लाह गुरबाज को सैम करन, छोटी गेंद!! रूम बनाकर उसे पुल करना चाहा लेकिन गति और उछाल से चकमा खा गए| कीपर तक गई गेंद|
12.42.4: वेंकटेश अय्यर को सैम करन, सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| पैड्स की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| एक रन हासिल हुआ|
12.32.3: रहमानुल्लाह गुरबाज को सैम करन, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
02.22.2: रहमानुल्लाह गुरबाज को सैम करन, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
42.12.1: रहमानुल्लाह गुरबाज को सैम करन, चौका!!! गुरबाज के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट लगाया| टप्पा खाकर गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
2 ओवर | रन : 17/2 | रन रेट : 8.5
01.61.6: अनुकूल रॉय को अर्शदीप सिंह, आउट!! कैच आउट!! कॉट सिकंदर रजा बोल्ड अर्शदीप सिंह| 4 के स्कोर पर अब अनुकूल भी लौटे पवेलियन| अर्शदीप ने एक ही ओवर में दो सफलता हासिल करते हुए कोलकाता को पूरी तरह से बैकफुट पर ढकेल दिया| एक और बार छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर पुल करना चाहा लेकिन उछाल और गति से वो भी चकमा खा गए| शॉट खेलने में लेट हुए| हवा में तो मारा लेकिन शॉर्ट मिड विकेट फील्डर के हाथों में मार बैठे| पंजाब को जिस तरह के स्टार्ट की दरकार थी वो मिल गई है| 17/2 कोलकाता|
01.51.5: अनुकूल रॉय को अर्शदीप सिंह, शार्प बाउंसर! बल्लेबाज़ डक करते नज़र आये| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
01.41.4: अनुकूल रॉय को अर्शदीप सिंह, डॉट गेंद, अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल| कोई रन नहीं हो सका|
41.31.3: अनुकूल रॉय को अर्शदीप सिंह, चौका!!! अनुकूल रॉय के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट लगाया| एक टप्पा खाकर गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
01.21.2: अनुकूल रॉय को अर्शदीप सिंह, इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
01.11.1: मंदीप सिंह को अर्शदीप सिंह, आउट!! कैच आउट!! कॉट सैम करन बोल्ड अर्शदीप सिंह| पहली ही गेंद पर आते हुए अर्शदीप ने विकेट हासिल की| 2 रन बनाकर मंदीप लौटे पवेलियन| पहली ही गेंद बाउंसर डाली| बल्लेबाज़ को अपनी गति और उछाल से टेस्ट किया| मंदीप ने उसपर स्क्वायर लेग की तरफ पुल शॉट लगाया| बल्ले से लगने के बाद हवा में गई गेंद जिसपर ताक़त नहीं लग पाई| फील्डर सीमा रेखा पर तैनात थे जहाँ से कैच का मौका बन गया| 13/1 कोलकाता| 
1 ओवर | रन : 13/1 | रन रेट : 13
40.60.6: रहमानुल्लाह गुरबाज को सैम करन, चौका! गुरबाज की गाड़ी सीधा चौथे गियर में चल पड़ी है| काफ़ी आत्मविश्वास के साथ कलाइयों का इस्तेमाल करते हुए फ्रंट फुट से फ्लिक शॉट खेला गया| मिड विकेट से चौका बटोरा| 13/0 कोलकाता|
60.50.5: रहमानुल्लाह गुरबाज को सैम करन, छक्का! गगनचुम्भी!!! पहला इस पारी में आता हुआ| गुरबाज ने बता दिया कि मैं अपने शॉट्स लगाने वाला हूँ| 85 मीटर लम्बा!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद की लाइन में आये| पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई छह रनों के लिए|
10.40.4: मंदीप सिंह को सैम करन, सिंगल!! इस बार सीधे बल्ले से बैक फुट से गेंद को सामने की तरफ पंच किया जहाँ से एक रन मिल गया|
10.30.3: रहमानुल्लाह गुरबाज को सैम करन, रन आउट का मौका लेकिन गली फील्डर जितेश डायरेक्ट हिट नहीं लगा पाए| अगर ये थ्रो लगता तो नजदीकी मामला हो सकता था| बाल बाल बचे मंदीप सिंह| स्टीयर किया था गली की तरफ जहाँ से हाँ ना होने के बाद एक रन भाग लिया|
10.20.2: मंदीप सिंह को सैम करन, सिंगल!! पहला रन बोर्ड पर कोलकाता के लिए लगता हुआ| गुड लेंथ से अंदर आई गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
00.10.1: मंदीप सिंह को सैम करन, डॉट बॉल के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!! स्विंग गेंद| लहराते हुए अंदर आई| बल्लेबाज़ ने उसे मिड ऑफ़ की तरफ खेला, कोई रन नहीं हो सका|
पंजाब किंग्स पहली पारी
019.619.6: सैम करन को टिम साउदी, डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| जोर से बल्ला घुमाया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया| इसी के साथ पंजाब की पारी 191 रनों पर हुई समाप्त यानी अब कोलकाता के सामने 192 रनों का लक्ष्य रखा गया है|
219.519.5: सैम करन को टिम साउदी, एक और दुग्गी हासिल हुई| इस बार फुल बॉल को मिड विकेट की तरफ हीव कर दिया| बड़ा गैप था इस वजह से दो रन्स आसानी से मिल जायेंगे|
219.419.4: सैम करन को टिम साउदी, इस बार चतुराई के साथ हलके हाथों से गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ खेला| गैप से दो रन हासिल कर लिया|
619.319.3: सैम करन को टिम साउदी, छक्का! झन्नाटेदार हीव शॉट छह रन के लिए!! सामने वाला पैर हटाया और बल्लेबाज़ के पाले में आ गई गेंद| शॉट लगाया और संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शक दीर्घा में काफी दूर गिरी छह रनों के लिए|
119.219.2: शाहरुख खान को टिम साउदी, इस बार लेंथ गेंद पर काफी जोर से बल्ला चलाया लेकिन लॉन्ग ऑन पर सिंगल से ही काम चलाना होगा|
419.119.1: शाहरुख खान को टिम साउदी, चौका! एक बार फिर से बाजू खोलने का मौका मिला और शाहरुख ने उसका पूरा फायदा उठाया| काफी जोर से शॉट लगाया कवर्स की तरफ और फिर से गैप हासिल कर लिया|
19 ओवर | रन : 176/5 | रन रेट : 9.26
118.618.6: शाहरुख खान को शार्दूल ठाकुर, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| एक बार फिर से ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कवर्स की तरफ खेला लेकिन इस बार फील्डर ने उसे रोक दिया| 176/5 पंजाब| अब छह गेंद शेष|
418.518.5: शाहरुख खान को शार्दूल ठाकुर, चौका! ये करार शॉट था जिसे कवर्स की दिशा में खेला| किसी भी फील्डर को हिलने तक का मौका नहीं मिला और गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा के पार चली गई|
018.418.4: शाहरुख खान को शार्दूल ठाकुर, डॉट गेंद, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
118.318.3: सैम करन को शार्दूल ठाकुर, ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर जड़ में डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला| डीप फील्डर ने उसे फील्ड कर लिया|
118.218.2: शाहरुख खान को शार्दूल ठाकुर, एक और सिंगल!! इस बार कवर्स की ओर फुल गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
118.118.1: सैम करन को शार्दूल ठाकुर, सिंगल!! इस बार फुल गेंद को सामने की तरफ लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया| लॉन्ग ऑफ़ फील्डर ने इसे फील्ड किया और टीम के लिए कुछ रन्स बचाए|
18 ओवर | रन : 168/5 | रन रेट : 9.33
017.617.6: शाहरुख खान को सुनील नरेन, डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
017.517.5: सिकंदर रजा को सुनील नरेन, आउट!! कैच आउट!! कॉट नितीश राणा बोल्ड सुनील नरेन| 16 रन बनाकर सिकंदर लौटे पवेलियन| नरेन के खाते में गई पहली विकेट| इस बार बल्लेबाज़ रूम बनाकर कवर्स के ऊपर से मारने गए| ऑफ़ स्पिन आई गेंद जिसपर शॉट तो लगाया और एलिवेशन भी मिला लेकिन ताक़त नहीं लग पाई| हवा में शॉर्ट कवर्स की तरफ खिल गई गेंद जिसे फील्डर ने नीचे आकर लपक लिया| 168/5 पंजाब|
017.417.4: सिकंदर रजा को सुनील नरेन, इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद पर स्वीप शॉट लगाने गए लेकिन असफल रहे|
117.317.3: सैम करन को सुनील नरेन, पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
217.217.2: सैम करन को सुनील नरेन, हलके हाथों से गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला| पहला रन तेज़ी से भागे और दूसरे की मांग करते हुए उसे पूरा किया|
117.117.1: सिकंदर रजा को सुनील नरेन, सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
17 ओवर | रन : 164/4 | रन रेट : 9.65
616.716.6: सैम करन को वरुण चक्रवर्ती, छक्का! झन्नाटेदार शॉट!!! सीधा गेंद जाकर स्टैंड्स में गिरी!!! बेहतरीन, लाजवाब, ज़ोरदार शॉर्ट, गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए, खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं कहना मुश्किल है कि गेंदबाज़ दबाव में नहीं होगा| सामने की तरफ स्टैंड्स में दर्शक ने कैच पकड़ा|
016.616.5: सैम करन को वरुण चक्रवर्ती, इस बार तेज़ गति से डाली गई गेंद और बल्लेबाज़ के पैड्स पर मारने में हुए कामयाब| रूम बनाकर शॉट खेलना चाहते थे सैम लेकिन असफल रहे| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ| 
116.516.4: सिकंदर रजा को वरुण चक्रवर्ती, समझदारी के साथ इस गेंद को खेला लेग साइड पर जहाँ से एक रन हासिल हो सका|
116.416.3: सैम करन को वरुण चक्रवर्ती, इस बार सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
116.316.2: सिकंदर रजा को वरुण चक्रवर्ती, इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद को स्वीप कर दिया और गैप से एक रन बटोरा|
116.216.1: सैम करन को वरुण चक्रवर्ती, सिंगल से ही काम चलाना होगा यहाँ पर| इस बार बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
016.116.1: सैम करन को वरुण चक्रवर्ती, वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई टर्न होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
16 ओवर | रन : 154/4 | रन रेट : 9.63
015.615.6: सिकंदर रजा को शार्दूल ठाकुर, डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार अंदरूनी किनारा लगा लेकिन गैप में गई गेंद| गति से चकमा खा अगये थे बल्लेबाज़| कोई रन नहीं कोई नुक्सान नहीं हुआ| 153/4 पंजाब|
015.515.5: सिकंदर रजा को शार्दूल ठाकुर, फुल और वाइड डाली गई गेंद| स्विंग एंड मिस! बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
615.415.4: सिकंदर रजा को शार्दूल ठाकुर, छक्का! कवर्स के ऊपर से एक लाजवाब शॉट वो भी छह रनों के लिए| नकल बॉल को काफी जल्दी पिक कर लिया और महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
115.315.3: सैम करन को शार्दूल ठाकुर, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
215.215.2: सैम करन को शार्दूल ठाकुर, दुग्गी!! इस बार हलके हाथों से पुश करते हुए दो रन बटोरे|
115.115.1: सिकंदर रजा को शार्दूल ठाकुर, सिंगल, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
15 ओवर | रन : 143/4 | रन रेट : 9.53
014.614.6: सैम करन को वरुण चक्रवर्ती, डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| एक बहुमूल्य विकेट इस ओवर से आया| ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद को कवर्स की तरफ पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ| 143/4 पंजाब|
014.514.5: सैम करन को वरुण चक्रवर्ती, फुल गेंद को कवर्स की तरफ ड्राइव कर दिया| गैप हासिल नहीं हो सका|
014.414.4: सैम करन को वरुण चक्रवर्ती, इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
014.314.3: शिखर धवन को वरुण चक्रवर्ती, आउट!! क्लीन बोल्ड!!! पंजाब को लगा एक और बड़ा झटका!!! शिखर धवन 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! वरुण चक्रवर्ती के हाथ लगी सफ़लता| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद पर धवन चकमा खा गए| फ्लिक करना चाहते थे लेकिन गेंद की गति से बीट हो गए| बॉल सीधा स्टंप्स को जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| 143/4 पंजाब|
114.214.2: सिकंदर रजा को वरुण चक्रवर्ती, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
014.114.1: सिकंदर रजा को वरुण चक्रवर्ती, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हो सका|
14 ओवर | रन : 142/3 | रन रेट : 10.14
213.613.6: शिखर धवन को टिम साउदी, दो रनों के साथ एक सफल ओवर की हुई समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को डीप पॉइंट की तरफ कट किया| सीमा रेखा पर फील्डर ने स्लाइड करते हुए गेंद को रोका और चौका बचाया| 142/3 पंजाब|
113.513.5: सिकंदर रजा को टिम साउदी, सिंगल ही मिल पायेगा इस बार| जैसे ही छोटी गेंद देखी उसपर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
413.413.4: सिकंदर रजा को टिम साउदी, चौका! बाउंड्री के साथ रजा ने खोला अपना खाता| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग बाउंड्री की तरफ पुल कर दिया| एक बड़ा गैप मिला और चार रन्स हासिल हुए|
013.313.3: जितेश शर्मा को टिम साउदी, आउट!!! कैच आउट!!! जितेश शर्मा 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे!!! टिम साउदी के हाथ लगी विकेट!! 26 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद की गति से यहाँ पर चकमा खा गए और बल्ले का बाहरी किनारा दे बैठे| बॉल गई सीधा शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े फील्डर उमेश यादव के हाथ में जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 135/3 पंजाब|
613.213.2: जितेश शर्मा को टिम साउदी, छक्का!!! जितेश शर्मा ने लगाया एक और ताबड़तोड़ शॉट!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े लॉन्ग ऑफ की ओर बड़ा शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
013.113.1: जितेश शर्मा को टिम साउदी, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
13 ओवर | रन : 129/2 | रन रेट : 9.92
112.612.6: जितेश शर्मा को उमेश यादव, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
412.512.5: जितेश शर्मा को उमेश यादव, चौका!!! जितेश शर्मा ने लगाई बाउंड्री!!! लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर जाकर शफल किया और लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई गेंद एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
112.412.4: शिखर धवन को उमेश यादव, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
112.312.3: जितेश शर्मा को उमेश यादव, ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
012.212.2: जितेश शर्मा को उमेश यादव, गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका|
112.112.1: शिखर धवन को उमेश यादव, इस बार क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
12 ओवर | रन : 121/2 | रन रेट : 10.08
611.711.6: जितेश शर्मा को सुनील नरेन, छक्का!!! जितेश शर्मा के बल्ले से आता हुआ पहला बड़ा शॉट यहाँ पर!!! आगे आकर गेंद की लाइन में अपने बल्ले को लाया और लॉन्ग ऑन की ओर शॉट लगा दिया| बीच बल्ले पर लगकर बॉल स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
011.611.5: जितेश शर्मा को सुनील नरेन, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
211.511.4: जितेश शर्मा को सुनील नरेन, ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन लिया|
111.411.3: शिखर धवन को सुनील नरेन, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
011.311.3: शिखर धवन को सुनील नरेन, वाइड! डाउन द लेग थी ये गेंद!! इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई| अम्पायर ने इसे वाइड करार दिया|
111.211.2: जितेश शर्मा को सुनील नरेन, सिंगल के साथ जितेश ने खोला अपना खाता| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई फुल गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| डीप फील्डर ने उसे रोका, एक ही रन का मौका बन पाया|
111.111.1: शिखर धवन को सुनील नरेन, सिंगल!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद पर फ्लिक किया और मिड विकेट से सिंगल हासिल कर लिया|
11 ओवर | रन : 109/2 | रन रेट : 9.91
010.610.6: भानुका राजपक्षे को उमेश यादव, आउट!!! कैच आउट!!! कोलकाता को जिस विकेट की तलाश थी वो उमेश यादव ने दिलाई!! 86 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!!! भानुका राजपक्षे 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे आकर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर हवा में शॉट लगाया| धीमी गति की गेंद से चकमा खाए| बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद काफी ऊँची हवा में गई| फील्डर रिंकू सिंह ने गेंद पर नज़रें जमाई रखी और आसान सा कैच पकड़ा| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| 109/2 पंजाब|
010.510.5: भानुका राजपक्षे को उमेश यादव, प्ले एंड मिस!!! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
210.410.4: भानुका राजपक्षे को उमेश यादव, दुग्गी!! इसी के साथ भानुका राजपक्षे ने अपना अर्ध शतक पूरा किया!!! आगे की गेंद पर बल्लेबाज़ ने इस बार एक्स्ट्रा कवर की ओर खेलकर 2 रन लिया|
210.310.3: भानुका राजपक्षे को उमेश यादव, हवा में गेंद लेकिन नो मेंस लैंड में जा गिरी!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद और फील्डर उसके पीछे भागे| इसी बीच बल्लेबाजों ने 2 रन ले लिया|
110.210.2: शिखर धवन को उमेश यादव, जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर खेलकर एक रन लिया|
410.110.1: शिखर धवन को उमेश यादव, चौका!!! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया| आखिरी समय में उसे पॉइंट की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा|
10 ओवर | रन : 100/1 | रन रेट : 10
19.69.6: शिखर धवन को वरुण चक्रवर्ती, सिंगल के साथ पंजाब का 100 रन भी पूरा हो गया| कमाल का स्टार्ट गब्बर ने अपनी टीम को दिया है यहाँ पर और भानुका भी उनका पूरा साथ देते हुए| इस बार बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया| 100/1 पंजाब|
19.59.5: भानुका राजपक्षे को वरुण चक्रवर्ती, धीमी गति से डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे ऑफ़ साइड पर पुश कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
19.49.4: शिखर धवन को वरुण चक्रवर्ती, सिंगल!! इस बार छोटी लेंथ की गेंद पर मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट| दीप में फील्डर तैनात, एक रन मिला|
09.39.3: भानुका राजपक्षे को वरुण चक्रवर्ती, लेग बाई के रूप में आया सिंगल| स्वीप मारने गए लेकिन लेग स्टम्प लाइन से जाकर शरीर से टकराई गेंद और थर्ड मैन की तरफ गई| एक रन का मौका बन गया| 
19.29.2: शिखर धवन को वरुण चक्रवर्ती, सिंगल, इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए लेग साइड से एक रन लिया|
49.19.1: शिखर धवन को वरुण चक्रवर्ती, चौका! बाउंड्री के साथ इस ओवर में गेंदबाज़ का स्वागत किया| हलकी सी छोटी गेंद पर पीछे जाकर मिड विकेट की तरफ पुल कर दिया जहाँ से चार रनों का मौका बन गया|
9 ओवर | रन : 91/1 | रन रेट : 10.11
08.78.6: भानुका राजपक्षे को शार्दूल ठाकुर, डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| भानुका ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा| 91/1 पंजाब|
18.68.5: शिखर धवन को शार्दूल ठाकुर, एक और यॉर्कर!! अच्छी वापसी शार्दूल द्वारा| जड़ में डाली गई गेंद को सही समय पर ब्लॉक किया| गैप में गई जहाँ से एक रन मिला|
08.58.4: शिखर धवन को शार्दूल ठाकुर, फ्री हिट पर यॉर्कर डाली और बल्लेबाज़ को उसपर रन नहीं बनाने दिया| अच्छी वापसी शार्दूल द्वारा| कोई रन नहीं|
48.48.4: शिखर धवन को शार्दूल ठाकुर, नो बॉल और चौका! हाई फुल टॉस!! कमर के काफी ऊपर| ऑफ़ स्टम्प के बाहर थी इसलिए इसे बिहाइंड स्क्वायर कट शॉट खेल दिया और गैप से चार रन बटोर लिया| अब अगली गेंद फ्री हिट होगी|
18.38.3: भानुका राजपक्षे को शार्दूल ठाकुर, हीव शॉट!! इन साइड एज लेकर पैड्स पर जाकर लगी गेंद और ऑफ़ साइड पर गई| गैप से सिंगल मिल गया|
48.28.2: भानुका राजपक्षे को शार्दूल ठाकुर, चौका! चीकी शॉट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉर्ट, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद| आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| फील्डर से काफी दूर रही गेंद, पकड़ने का कोई मौका नहीं उनके पास, गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई|
18.18.1: शिखर धवन को शार्दूल ठाकुर, गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे कवर्स की तरफ पंच किया जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
8 ओवर | रन : 79/1 | रन रेट : 9.88
27.67.6: भानुका राजपक्षे को सुनील नरेन, हवा में गेंद लेकिन लॉन्ग ऑन फील्डर से काफी आगे गिर जायेगी| पैरों की गेंद को सिंगल लेने के चक्कर में हलके हाथों से फ्लिक कर दिया था लेकिन हवा में चला गया था शॉट| भाग्यशाली रहे कि गेंद फील्डर तक कैरी नहीं कर पाई| 79/1 पंजाब|
17.57.5: शिखर धवन को सुनील नरेन, इस बार एक आसान सा सिंगल लिया| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
17.47.4: भानुका राजपक्षे को सुनील नरेन, सिंगल, इस बार अंदरूनी किनारा लगा लेकिन गैप में निकल गई गेंद फाइन लेग की ओर एक रन के लिए|
47.37.3: भानुका राजपक्षे को सुनील नरेन, मिस फील्ड और चौका! शॉर्ट फाइन लेग फील्डर वरुण से हुई चूक| गेंद उनके नीचे से निकल गई| रोल कर बैठे बॉल के ऊपर और गेंद नीचे से निकल गई| स्वीप शॉट फाइन लेग की तरफ खेला गया था जहाँ से चार रनों का मौका बन गया|
27.27.2: भानुका राजपक्षे को सुनील नरेन, स्टम्प में गेंदबाजी की गई| बल्लेबाज़ ने उसे बैकफुट से ऑन साइड पर मोड़ा| गैप में गई गेंद जहाँ से दो रनों का मौका बन गया|
07.17.1: भानुका राजपक्षे को सुनील नरेन, स्वीप करने गए इस गेंद को लेकिन लाइन से चकमा खा गए| कोई रन नहीं हो सकेगा|
7 ओवर | रन : 69/1 | रन रेट : 9.86
16.66.6: भानुका राजपक्षे को शार्दूल ठाकुर, क्विक सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| हलके हाथों से शॉर्ट कवर्स की तरफ गेंद को पुश किया और फील्डर के आगे से रन चुरा लिया| 69/1 पंजाब|
06.56.5: भानुका राजपक्षे को शार्दूल ठाकुर, डॉट गेंद!! क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे|
66.46.4: भानुका राजपक्षे को शार्दूल ठाकुर, छक्का! वाओ वाट अ शॉट!! बैक फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| गेंद बल्ले को लगकर सीधा सीमा रेखा के बाहर गई| अम्पायर ने हाथ उठाकर किया छक्के का इशारा|
06.36.3: भानुका राजपक्षे को शार्दूल ठाकुर, इस बार छोटी गेंद पर अपर कट लगाने गए लेकिन असफल हुए| कोई रन नहीं होगा|
46.26.2: भानुका राजपक्षे को शार्दूल ठाकुर, चौका! बढ़िया शॉट यहाँ पर भानुका द्वारा खेला गया| बल्लेबाज़ ने इसे मिड ऑफ़ की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किये|
26.16.1: भानुका राजपक्षे को शार्दूल ठाकुर, लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर 2 रन लिया|
6 ओवर | रन : 56/1 | रन रेट : 9.33
45.65.6: शिखर धवन को वरुण चक्रवर्ती, चौका!!! गब्बर के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
15.55.5: भानुका राजपक्षे को वरुण चक्रवर्ती, क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
05.45.4: भानुका राजपक्षे को वरुण चक्रवर्ती, लेंथ लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
15.35.3: शिखर धवन को वरुण चक्रवर्ती, सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
05.25.2: शिखर धवन को वरुण चक्रवर्ती, इस बार विकेट लाइन की गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला| हवा में थी बॉल लेकिन फील्डर के काफी आगे गिर गई| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
05.15.1: शिखर धवन को वरुण चक्रवर्ती, इस बार क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
5 ओवर | रन : 50/1 | रन रेट : 10
64.64.6: भानुका राजपक्षे को सुनील नरेन, छक्का!!! भानुका के बल्ले से आता हुआ एक बेहतरीन शॉट और गेंद गई सीधा स्टैंड्स में और मिला सिक्स!!! आगे आकर एक बार फिर से बल्लेबाज़ ने गेंद को सामने की ओर खेला| बॉल गई सीधा दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
04.54.5: भानुका राजपक्षे को सुनील नरेन, डॉट गेंद!!! इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|
44.44.4: भानुका राजपक्षे को सुनील नरेन, चौका!!! भानुका के बल्ले से आती हुई बैक टू बैक बाउंड्री!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
44.34.3: भानुका राजपक्षे को सुनील नरेन, चौका!!! भानुका के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!!! आगे आकर गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ फील्डर के ऊपर से शॉट लगाया| एक टप्पा खाकर गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
04.24.2: भानुका राजपक्षे को सुनील नरेन, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
04.14.1: भानुका राजपक्षे को सुनील नरेन, आगे डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| रन नहीं मिल सका|
4 ओवर | रन : 36/1 | रन रेट : 9
03.63.6: शिखर धवन को टिम साउदी, कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
13.53.5: भानुका राजपक्षे को टिम साउदी, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
23.43.4: भानुका राजपक्षे को टिम साउदी, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए तेज़ी से एक रन लिया|
13.33.3: शिखर धवन को टिम साउदी, ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|
43.23.2: शिखर धवन को टिम साउदी, चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री धवन के बल्ले से आती हुई!!! ये गेंद पॉइंट फील्डर के पार गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
43.13.1: शिखर धवन को टिम साउदी, चौका!!! शिखर धवन के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने ओवर कवर की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
3 ओवर | रन : 24/1 | रन रेट : 8
02.62.6: भानुका राजपक्षे को उमेश यादव, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका| 24/1 पंजाब|
02.52.5: भानुका राजपक्षे को उमेश यादव, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
12.42.4: शिखर धवन को उमेश यादव, सिंगल!! इसी के साथ धवन ने अपना खाता खोला!!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
02.32.3: शिखर धवन को उमेश यादव, ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
02.22.2: शिखर धवन को उमेश यादव, इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
02.12.1: शिखर धवन को उमेश यादव, शानदार ऑफ़ ड्राइव!! इस बार ऊपर की गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर ने उसे रोक दिया|
2 ओवर | रन : 23/1 | रन रेट : 11.5
01.61.6: प्रभसिमरन सिंह को टिम साउदी, आउट!!! कैच आउट!!! पहला झटका यहाँ पर पंजाब की टीम को लगता हुआ!!! टिम साउदी के हाथ लगी विकेट!! प्रभसिमरन सिंह 23 रनों की आतिशी पारी हुई समाप्त| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने आगे आकर फ्लिक करने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई सीधा कीपर की ओर गई जहाँ से रहमानुल्लाह गुरबाज ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| इस विकेट के साथ फील्डिंग टीम ने ली होगी राहत की सांस| 23/1 पंजाब|
61.51.5: प्रभसिमरन सिंह को टिम साउदी, छक्का!!! प्रभसिमरन सिंह के बल्ले से आता हुआ एक और बड़ा शॉट!!! आगे आकर पटकी हुई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई चार रनों के लिए|
01.41.4: प्रभसिमरन सिंह को टिम साउदी, छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
01.31.3: प्रभसिमरन सिंह को टिम साउदी, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
41.21.2: प्रभसिमरन सिंह को टिम साउदी, चौका!!! प्रभसिमरन सिंह के बल्ले से आती हुई बैक टू बैक बाउंड्री!!! आगे आकर पटकी हुई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर गैप में खेला| बॉल गई तेज़ी के साथ सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
41.11.1: प्रभसिमरन सिंह को टिम साउदी, चौका!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
1 ओवर | रन : 9/0 | रन रेट : 9
10.60.6: प्रभसिमरन सिंह को उमेश यादव, भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और लेग स्टंप्स को मिस करती हुई शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई बॉल| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से एक रन ले लिया|
00.50.5: प्रभसिमरन सिंह को उमेश यादव, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
60.40.4: प्रभसिमरन सिंह को उमेश यादव, छक्का!!! प्रभसिमरन सिंह के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक किया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
00.30.3: प्रभसिमरन सिंह को उमेश यादव, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
20.20.2: प्रभसिमरन सिंह को उमेश यादव, दुग्गी!!! भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टम्प्स को मिस कर गई और गैप से दो रन मिले|
00.10.1: प्रभसिमरन सिंह को उमेश यादव, डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई मुकाबले की शुरुआत!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेला| रन नहीं हो सका|

ज्‍यादा पढ़ी गई

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept