विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विराट ने अपने दम पर आइपीएल के इस सीजन को यूं बना दिया बेहद खास

By ShivamEdited By:
Published: Thu, 19 May 2016 01:24 AM (IST)Updated: Thu, 19 May 2016 11:56 AM (IST)

बुधवार रात पंजाब के खिलाफ विराट कोहली ने 113 रनों की वो लाजवाब पारी खेली जिस दौरान कई बड़े रिकॉर्ड्स ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बेंगलुरू। बुधवार रात पंजाब के खिलाफ विराट कोहली ने 113 रनों की वो लाजवाब पारी खेली जिस दौरान कई बड़े रिकॉर्ड्स उन्होंने अपने नाम कर लिए, या ये कहें कि अपने ही कुछ रिकॉर्ड्स को और ऊंचा कर दिया। विराट का ये इस सीजन में चौथा शतक था जिसके दम पर उन्होंने एक आंकड़े के जरिए इस सीजन को आइपीएल का सबसे खास सीजन भी बना दिया है।

दरअसल, इस आइपीएल सीजन में अब तक कुल 7 शतक लग चुके हैं, जिनमें से चार शतक अकेले विराट ने ही बनाए हैं। इस दौरान बेशक विराट ने अपने कई रिकॉर्ड बनाए हों लेकिन इस सीजन को भी खास बना दिया क्योंकि आज तक किसी भी सीजन में इतने शतक नहीं लगे। इससे पहले आइपीएल के 2008, 2011 और 2012 के सत्रों में सर्वाधिक 6 शतक लगे थे लेकिन विराट के दम पर आइपीएल-9 अब सबसे आगे निकल गया है। यही नहीं, जितने शतक (7) इस सीजन में लगे हैं उतने शतक 2014 और 2015 के आइपीएल सीजन को मिलाकर देखने को मिले थे।

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें