IND vs NZ: सिर्फ एक रन बनाते ही विराट कोहली दूसरे वनडे में तोड़ेंगे बड़ा रिकॉर्ड, रिकी पोंटिंग को छोड़ेंगे पीछे
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरे वनडे में सिर्फ एक रन बनाते ही रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ देंगे।
-1793874469644_m.webp)
विराट कोहली दूसरे वनडे में तोड़ेंगे बड़ा रिकॉर्ड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के महान बल्लेबाज विराट कोहली के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में एक और रिकॉर्ड ध्वस्त करने का मौका होगा। वो सिर्फ एक रन बनाते ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रिकी पोंटिंग से आगे निकल जाएंगे।
कोहली और पोंटिंग इस समय वनडे में न्यूजीलैंड के विरूद्ध सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले एक साथ नंबर-1 पर काबिज हैं। कोहली दूसरे वनडे में सिर्फ एक सिंगल लेकर ये रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे।
पोंटिंग को पीछे छोड़ेंगे कोहली
कोहली और पोंटिंग दोनों के ही नाम इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ 1971 रन है। कोहली सिर्फ एक रन बनाते ही पोंटिंग से आगे निकल जाएंगे।
कोहली ने अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ 37 वनडे मैच में 57.97 की औसत से 1971 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 11 अर्धशतक और सात शतक आए हैं।
पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 1750 रन बनाए हैं। वहीं कुमार संगकारा (1568 )चौथे और सनथ जयसूर्या (1519) पांचवें स्थान पर हैं।
भारत के पास सीरीज में बढ़त
भारतीय टीम ने अर्शदीप सिंह की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन और बाद में कोहली के तूफानी अर्धशतक की बदौलत न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हरा दिया था।
कोहली ने 51 गेंदों में 74 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसकी वजह से भारत ने 23वें ओवर में जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। अब कोहली की नजर दूसरे वनडे में भी बड़ी पारी खेलने पर होगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला सात नवंबर को वेलिंग्टन में होगा।