वैभव सूर्यवंशी ने ठोका लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा
वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टॉर्स में यूएई के खिलाफ मैच में 28 बॉल में शतक लगाया, जो लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक है।

वैभव सूर्यवंशी (P.C- BCCI X)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टॉर्स में यूएई के खिलाफ मैच में इतिहास रच दिया है। वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने जेक फ्रेजर-मैक्गर्क का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 29 बॉल में शतक लगाने का रिकॉर्ड था।
वैभव सूर्यवंशी ने यूएई ए के खिलाफ सिर्फ 28 बॉल में शतक लगाया। वैभव सूर्यवंशी ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाया। उन्होंने 16 बॉल में अर्धशतक लगाया। इसके बाद अगली 12 बॉल पर उन्होंने शतक पूरे कर लिए।
लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज
वैभव सूर्यवंशी- 28 बॉल
जेक फ्रेजर-मैक्गर्क - 29 बॉल
एबी डीविलियर्स- 31 बॉल
सकीबुल गनी- 32 बॉल
ईशान किशन- 33 बॉल
भारतीय टीम के नाम भी दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारतीय टीम के नाम भी इस मैच में वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया। भारतीय टीम ने इस मैच में पांच ओवर में 100 रन पूरे किए। यह लिस्ट ए क्रिकेट में किसी भी टीम का सबसे तेज 100 रन है। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था। न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में साल 2015 में श्रीलंका के खिलाफ 6.3 ओवर में 100 रन बनाए थे।
लिस्ट A वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ 100 रन बनाने वाली टीमें
5 ओवर - इंडिया A बनाम UAE, दोहा 2026
6.3 ओवर - न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका, क्राइस्टचर्च 2015
6.3 ओवर - इंडिया A बनाम श्रीलंका A, दाम्बुला 2026
6.4 ओवर - न्यूज़ीलैंड बनाम इंग्लैंड, वेलिंगटन 2015
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।