SA vs AUS: जो रूट से आगे निकले स्टीव स्मिथ, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट का बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में जो रूट का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
-1791713204374_m.webp)
स्टीव स्मिथ

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। स्मिथ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में जो रूट को पीछे छोड़ दिया है।
साउथ अफ्रीका के मुकाबले से पहले स्मिथ को रूट का रिकॉर्ड तोडऩे के लिए दो कैचों की जरुरत थी। स्मिथ ने पहले नाथन लॉयन की गेंद पर टेंबा बावुमा का कैच पकड़कर रूट की बराबरी की।
इसके बाद डेविड बेडिंघम का कैच लपककर स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में बतौर फील्डर (गैर-विकेटकीपर) सबसे ज्यादा कैच का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। स्मिथ के अब तक कुल 221 कैच हो गए। वहीं रूट के नाम 220 कैच हैं।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर
- स्टीव स्मिथ- 221*
- जो रूट- 220
- राहुल द्रविड़- 210
- महेला जयवर्धने- 205
- जैक्स कैलिस- 200
- रिकी पोंटिंग- 196
ऑस्ट्रेलिया की दमदार वापसी
बात करें मुकाबले की तो ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में शानदार वापसी की है। ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करते हुए मुश्किल में आ गई थी। उसने सिर्फ 124 रनों पर छह विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद मैट रेनशॉ ने पिछुल्ले बल्लेबाजों की मदद से टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।
रेनशॉ ने 190 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली, जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 390 रन बनाए। वहीं तीसरे दिन लंच तक साउथ अफ्रीका ने बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिए हैं। वो अभी भी ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से 275 रन पीछे है।
ट्रिस्टन स्टब्स 14 और वियान मुल्डर सात रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। साउथ अफ्रीका को अगर ऑस्ट्रेलिया के स्कोर तक पहुंचना है तो, इन दोनों बल्लेबाजों में से किसी एक को बड़ी पारी खेलनी होगी।
यह भी पढ़ें- SA vs AUS: मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का एक दशक पुराना रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया की बचाई लाज
यह भी पढ़ें- राजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहला क्रिकेट मैच शुरू, यूपी टीम में रिंकू सिंह भी शामिल
