विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहला क्रिकेट मैच शुरू, यूपी टीम में रिंकू सिंह भी शामिल

Published: Sun, 11 Oct 2026 03:11 PM (GMT+05:30)

राजगीर के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी का पहला मुकाबला बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच शुरू हुआ है।

राजगीर में खेला जा रहा रणजी मैच। (जागरण)

राजगीर में खेला जा रहा रणजी मैच। (जागरण)

HighLights

  1. राजगीर स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी का पहला ऐतिहासिक मैच शुरू।

  2. बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच रोमांचक मुकाबला जारी।

  3. सांसद कौशलेंद्र कुमार ने मैच का विधिवत उद्घाटन किया।

संवाद सहयोगी, राजगीर। बिहार स्पोर्ट्स एकेडमी एंड कॉम्प्लेक्स राजगीर (बीएसएसीआर) स्थित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट रणजी ट्राफी, राज्य स्तरीय क्रिकेट मैच से इस स्टेडियम के ग्राउंड पर पहला क्रिकेट का मुकाबले का श्री गणेश हो गया है।

जिसका उद्घाटन नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी व नालन्दा पुलिस कप्तान हृदयकांत ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिला हौसला अफजाई कर किया।

सांसद कौशलेंद्र ने कहा कि बीएसएसीआर स्थित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अब क्रिकेट मुकाबला शुरू हो गया है और यह पहला मुकाबला रणजी ट्रॉफी से हुआ है।

उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं। जब इस स्टेडियम में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच का भी आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के मद्देनजर यह क्रिकेट मैच मील का पत्थर साबित होगा।

इस मैच में बिहार के कप्तान साकिबुल गनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी सह क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। उत्तर प्रदेश की कप्तानी आर्यन जुयाल कर रहे हैं।

बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच मैच

बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन का पहला मुकाबला शुरू हुआ है और यह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम राजगीर में आयोजित होने वाला पहला, प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच है।

जो 11 से 14 अक्टूबर तक जारी रहेगा। यूपी की टीम में आईपीएल स्टार सह भारतीय स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह, यश दयाल और कार्तिक त्यागी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

निर्माणाधीन स्टेडियम के कारण इस मैच में दर्शकों के मैदान के अंदर प्रवेश पर रोक लगाई गई है। स्टेडियम की दर्शक दीर्घा (स्टैंड्स) का निर्माण कार्य पूरी न होने के कारण इस मैच में दर्शकों के मैदान के अंदर प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

यह भी पढ़ें- उजमा नूर इंग्लैंड से बनीं बैरिस्टर-एट-लॉ, नालंदा की बेटी ने विदेश में फहराया परचम