SA vs AUS: मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का एक दशक पुराना रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया की बचाई लाज
डरबन टेस्ट में मैट रेनशॉ ने 190 रनों की शानदार पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को संभाला और विराट कोहली का एक दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
-1791711380956_m.webp)
मैट रेनशॉ ने जमाया शतक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इस समय साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। डरबन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने उसकी हालत खराब कर दी थी, लेकिन मैट रेनशॉ ने शतक जमाकर मेहमान टीम को काफी हद तक संभाल लिया। रैनशॉ की यह पारी सिर्फ टीम को संभालने वाली ही साबित नहीं हुई बल्कि उन्होंने विराट कोहली के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।
रेनशॉ ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 190 रन बनाए। अपनी पारी में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 397 गेंदों का सामना किया और 21 चौकों के अलावा एक छक्का मार 190 रनों की पारी खेली। उनकी पारी के दम पर ही ऑस्ट्रेलियाई टीम 390 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा करने में सफल रही।
विराट कोहली का रिकॉर्ड टूटा
मैट रेनशॉ ने अपने टेस्ट करियर का सर्वोच्च स्कोर बनाया। इस पारी के दौरान उन्होंने अधिकतर बल्लेबाजी पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ की। उन्होंने नंबर आठ से लेकर 11 तक के बल्लेबाजों के साथ बैटिंग करते हुए 174 रन जोड़े। इसी के साथ वह पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने कोहली को पीछे छोड़ा है।
इस तरह जोड़े रन
साल 2016 से यह रिकॉर्ड कोहली के नाम था। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उन्होंने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ बैटिंग करते हुए 171 रन बनाए थे। इस मैच में कोहली ने 235 रनों की पारी खेली थी। रेनशॉ ने उनके आंकड़े को पार कर दिया है। उन्होंने पैट कमिंस के साथ मिलकर 41 रन जोड़े। दोनों के बीच 86 रनों की साझेदारी हुई। मिचेल स्टार्क के साथ हुई 20 रनों की साझेदारी में उन्होंने 12 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन के साथ हुई रिकॉर्ड साझेदारी में उन्होंने सबसे ज्यादा रन जोड़े।
लॉयन के साथ मिलकर रैनशॉ ने नौवें विकेट के लिए 134 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी में उन्होंने 100 रनों का योगदान दिया। फिर जोश हेजलवुड के साथ ही साझेदारी में उन्होंने 21 रन जोड़े। उनकी कोशिश थी कि करियर का पहला दोहरा शतक जमाएं, लेकिन सिमॉन हार्मर ने उनको एडेन मार्करम के हाथों कैच करा ऑस्ट्रेलिया को झटका दे दिया।
