Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    SL vs ZIM: Sikandar Raza के नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, ब्रेंडन मैकुलम और क्रिस गेल भी छूटे पीछे

    Updated: Mon, 15 Jan 2024 05:50 PM (IST)

    सिकंदर रजा ने यह खास उपलब्धि श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में हासिल की। सिकंदर ने श्रीलंका के खिलाफ 42 गेंद पर 62 रन की पारी खेली। इससे पहले ब्रेंडन मैकुलम और क्रिस गेल ने चार-चार बार ऐसा कारनामा किया था। हालांकि रजा की यह पारी जिम्बाब्वे के किसी काम नहीं आई। श्रीलंका ने पहले टी20 मैच में जिम्बाब्वे को तीन विकेट से हराया।

    Hero Image
    सिकंदर रजा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड। फाइल फोटो

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने रविवार, 14 जनवरी को इतिहास रच दिया। वह टी20I क्रिकेट में लगातार 5 बार 50 प्लस का स्कोर बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा इतने ही मैचों में कम से कम दो विकेट भी हासिल किए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिकंदर रजा ने यह खास उपलब्धि श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में हासिल की। सिकंदर ने श्रीलंका के खिलाफ 42 गेंद पर 62 रन की पारी खेली। हालांकि, रजा की यह पारी जिम्बाब्वे के किसी काम नहीं आई। श्रीलंका ने पहले टी20 मैच में जिम्बाब्वे को तीन विकेट से हराया।

    लगातार जडे़ पांच अर्धशतक 

    गौरतलब हो कि रजा के लगातार पांच अर्धशतकों में से तीन नवंबर 2023 में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर में जड़े थे। सिकंदर ने नाइजीरिया के खिलाफ 65 रन बनाए और इसके बाद रवांडा और केन्या के खिलाफ क्रमश: 58 और 82 रन बनाए। इसके बाद रजा ने दिसंबर में आयरलैंड के खिलाफ हरारे टी20I में 65 रन की पारी खेली। सिकंदर रजा का यह शानदार फॉर्म श्रीलंका के खिलाफ भी जारी रहा।

    क्रिस गेल और ब्रेंडन मैकुलम छूटे पीछे

    सिकंदर रजा इस प्रारूप में लगातार पांच 50 से अधिक का स्कोर बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। पूर्ण-सदस्यीय टीम के बल्लेबाजों में न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और साउथ अफ्रीका के रीजा हेंड्रिक्स ने चार-चार बार ऐसा कमाल किया है। यह सभी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

    यह भी पढ़ें- Prakhar Chaturvedi ने किया ब्रायन लारा जैसा कमाल, घरेलू क्रिकेट में खेली ऐतिहासिक पारी

    श्रीलंका ने तीन विकेट से जीता मैच

    बात करें मैच की तो जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान सिकंदर रजा ने सर्वाधिक 62 रन बनाए। महेश तीक्षणा को दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 7 विकेट गंवाकर आखिरी गेंद पर मैच जीत लिया। एंजेलो मैथ्यूज ने 46 रन की पारी खेली। सिकंदर रजा को तीन विकेट मिले।

    यह भी पढे़ं- 'मारूं कि न मारूं...' Yashasvi Jaiswal ने भागकर रन आउट करने का किया खुलासा, कोहली-रोहित के लिए कही बड़ी बात