Move to Jagran APP

IPL 2021: टीम इंडिया के ओपनर्स ने दिलचस्प बनाई Orange Cap की रेस, जानें- कौन है टॉप 5 में

टीम इंडिया के ओपनर्स शिखर धवन केएल राहुल और रोहित शर्मा ने आइपीएल 2021 में ऑरेंज कैप की रेस को दिलचस्प बना दिया है। टूर्नामेंट के 17 मैच खत्म हो चुके हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ये तीनों बल्लेबाज टॉप- 3 में हैं।

By TaniskEdited By: Published: Fri, 23 Apr 2021 11:50 PM (IST)Updated: Fri, 23 Apr 2021 11:50 PM (IST)
शिखर धवन, केएल राहुल और रोहित शर्मा ऑरेंज कैप की रेस में

नई दिल्ली, जेएनएन। टीम इंडिया के ओपनर्स शिखर धवन, केएल राहुल और रोहित शर्मा ने आइपीएल 2021 में ऑरेंज कैप की रेस को दिलचस्प बना दिया है। टूर्नामेंट के 17 मैच खत्म हो चुके हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ये तीनों बल्लेबाज टॉप- 3 में हैं। लिस्ट में दो अन्य खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल और जॉनी बेयरस्टो हैं। शुक्रवार को मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेले गए मैच में केएल राहुल और रोहित शर्मा दोनों ने अपनी अपनी टीमों के लिए फिफ्टी लगाया। दोनों क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। पहले नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर शिखर धवन हैं। आइए आइपीएल 2021 में अब तक के टॉप पांच बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं।

loksabha election banner

1- शिखर धवन-  दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर शिखर धवन बेहतरीन फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। अब तक उन्होंने चार मैचों की चार पारी में 57.75 की औसत से 231 रन बनाए हैं। इस दो अर्धशतक शामिल है। अभी तक वह पांच सिक्स और 29 चौका लगा चुके हैं। 92 रन उनका बेस्ट स्कोर है। स्ट्राइक रेट 148.07 का है।

2- केएल राहुल- पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल दूसरे नंबर पर हैं। अब तक उन्होंने पांच मैचों की पाच पारिओं में 55.25 की औसत से उन्होंने 221 रन बनाए हैं। अभी तक उन्होंने तीन अर्धशतक लगाए हैं। 10 छक्के और 18 चौके भी लगा चुके हैं। स्ट्राइक रेट 133.13 का है। बेस्ट स्कोर 91 है।

3- रोहित शर्मा- मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक पांच मैचों की पांच पारी में 40.20 की औसत से 201 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक लगाया है। स्ट्राइक रेट 130.51 का है। अभी तक वे 14 चौका और 9 छक्का लगा चुके हैं।  63 उनका बेस्ट स्कोर है।

4- ग्लेन मैक्सवेल- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ग्लेन मैक्सवेल चौथे नंबर हैं। उन्होंने अब तक चार मैचों की तीन पारियों में 58.66 की औसत से 176 रन बनाए हैं। 149.15 उनका स्ट्राइक रेट है। दो अर्धशतक लगा चुके हैं। बेस्ट स्कोर 78 रन है।  अब तक  17 चौका और आठ छक्का लगा चुके हैं।

5- जॉनी बेयरस्टो- सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर जॉनी बेयरस्टो पांचवे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक 57.66 की औसत से  173 रन बनाए हैं। 132.06 का स्ट्राइक रेट है। 63 नॉट आउट उनका बेस्ट स्कोर है। दो अर्धशतक लगा चुके हैं। अब तक  12 चौका और 10 छक्का लगा चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.