विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL 2026: CSK में आते ही एमएस धोनी के खास क्लब में एंट्री ले सकते हैं संजू सैमसन, बस दिखाना होगा ये कमाल

Published: Wed, 18 Mar 2026 08:42 PM (IST)

राजस्थान रॉयल्स का दामन छोड़ इस सीजन पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स में आए संजू सैमसन दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज ...और पढ़ें

एमएस धोनी के क्लब में शामिल हो सकते हैं सैमसन

एमएस धोनी के क्लब में शामिल हो सकते हैं सैमसन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

आईएएनएस, नई दिल्ली: टी-20 विश्व कप 2026 में संजू सैमसन भारतीय टीम के लिए सबसे बड़े हीरो के रूप में उभरे हैं। वेस्टइंडीज के विरुद्ध क्वार्टर फाइनल जैसे मुकाबले में नाबाद 97, इंग्लैंड के विरुद्ध सेमीफाइनल में 89, और न्यूजीलैंड के विरुद्ध फाइनल में 89 रन बनाकर सैमसन ने भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। सैमसन की नजर अब आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन पर है।

संजू सैमसन ने विश्व कप में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। उनका यही फॉर्म बरकरार रहा तो आईपीएल 2026 में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। यह उपलब्धि विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में सिर्फ एमएस धोनी के नाम हैं।

बल्ले का दिखाना होगा कमाल

एमएस धौनी आईपीएल इतिहास के एकमात्र ऐसे विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं जिनके नाम 5,000 या उससे ज्यादा रन हैं। धोनी ने 2008 से 2025 के बीच 278 मैचों की 242 पारियों में 24 अर्धशतक की मदद से 5,439 बनाए हैं। केएल राहुल के 5,000 से ऊपर रन हैं, लेकिन उन्होंने आईपीएल करियर में हर मैच में बतौर विकेटकीपर नहीं खेला है।

संजू आईपीएल में 5,000 रन पूरा करने और धोनी के विशेष क्लब में शामिल होने के बेहद करीब है। सैमसन ने 2013 से 2025 के बीच 177 मैचों की 172 पारियों में 3 शतक और 26 अर्धशतक लगाते हुए 4,704 रन बनाए हैं। 296 रन बनाते ही लीग में उनके 5,000 रन पूरे हो जाएंगे और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह सिर्फ दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज होंगे।

धोनी के सामने ही करेंगे कमाल

आगामी सीजन में लीग में 5,000 रन पूरे करना और धोनी के क्लब में शामिल होना सैमसन के लिए विशेष होगा। इसकी वजह ये है कि इस बार वह धोनी के साथ उनकी ही टीम सीएसके की पीली जर्सी में खेलेंगे। सैमसन 2018 से लगातार राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे। 2021 में उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया था। 2022 में उनकी कप्तानी में टीम फाइनल खेली थी। 2025 सीजन की समाप्ति के बाद उन्होंने टीम से अलग होने का फैसला लिया था, और इसके बाद सीएसके ने उन्हें आरआर के साथ ट्रेड किया।

यह भी पढ़ें- IPL 2026: आईपीएल में सबसे ज्‍यादा बार हैट्रिक लेने वाले टॉप-3 गेंदबाज, युवराज सिंह जैसा कारनामा कोई नहीं कर पाया

यह भी पढ़ें- IPL इतिहास में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले टॉप-5 विदेशी बल्‍लेबाज, एबी डिविलियर्स से भी आगे है एक स्‍टार प्‍लेयर