विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL इतिहास में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले टॉप-5 विदेशी बल्‍लेबाज, एबी डिविलियर्स से भी आगे है एक स्‍टार प्‍लेयर

Published: Wed, 18 Mar 2026 06:41 PM (IST)

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। टूर्नामेंट के आगाज से पहले जानिए कि किन 5 विदेशी खिलाड़‍ियों ने आईपीएल में सबसे ज्‍यादा रन बनाए।

आईपीएल में छा गए विदेशी बल्‍लेबाज

आईपीएल में छा गए विदेशी बल्‍लेबाज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। आईपीएल 2026 का शुभारंभ 28 मार्च को होने जा रहा है। दुनिया की सबसे अमीर टी20 लीग का उद्घाटन मैच गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम पर खेला जाएगा।

आईपीएल 2026 का कार्यक्रम फिलहाल 12 अप्रैल तक का घोषित हुआ है और बाकी का शेड्यूल जल्‍द ही रिलीज होने की उम्‍मीद है। आईपीएल 2026 के 16 दिनों का जो शेड्यूल रिलीज हुआ, उसमें फैंस को चार दिन डबल हेडर मुकाबलों का रोमांच देखने को मिलेगा।

आगामी सीजन में कई विदेशी बल्‍लेबाज दमदार प्रदर्शन करके फैंस के दिल में जगह बनाना चाहेंगे। आईपीएल 2026 से पहले जानते हैं कि दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले टॉप-5 विदेशी बल्‍लेबाज कौन हैं।

5) जोस बटलर

insidejos

इंग्‍लैंड के पूर्व कप्‍तान जोस बटलर आगामी सीजन में गुजरात टाइटंस का प्रतिनिधित्‍व करेंगे। बटलर आईपीएल इतिहास में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले टॉप-5 विदेशी बल्‍लेबाजों की लिस्‍ट को पूरा करते हैं। इंग्लिश बल्‍लेबाज ने आईपीएल में 121 मैच खेले, जिसमें 40 की औसत और 149.38 के स्‍ट्राइक रेट से 4120 रन बनाए। इसमें सात शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं। पिछले साल बटलर ने 14 मैचों में 163.03 के स्‍ट्राइक रेट से 538 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने पांच अर्धशतक जमाए।

4) फाफ डू प्‍लेसी

insidefaf

फाफ डू प्‍लेसी ने आगामी सीजन में आईपीएल में हिस्‍सा नहीं लेने का फैसला किया है। उन्‍होंने पिछले साल दिल्‍ली कैपिटल्‍स का प्रतिनिधित्‍व किया था। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्‍तान आईपीएल में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्‍लेबाजों में चौथे स्‍थान पर काबिज हैं। उन्‍होंने आईपीएल में कुल 154 मैच खेले, जिसमें 35.09 की औसत और 135.78 के स्‍ट्राइक रेट से 4773 रन बनाए। इसमें 39 अर्धशतक शामिल हैं। वैसे, डू प्‍लेसी ने आईपीएल में कुल चार फ्रेंचाइजी - सीएसके, आरसीबी, डीसी और आरपीएस का प्रतिनिधित्‍व किया।

3) क्रिस गेल

insidegayle

वेस्‍टइंडीज के पूर्व विस्‍फोटक ओपनर क्रिस गेल इस खास क्‍लब में तीसरे स्‍थान पर जमे हुए हैं। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने आईपीएल में 142 मैचों में 39.72 की औसत और 148.96 के स्‍ट्राइक रेट से 4965 रन बनाए। इस दौरान गेल ने छह शतक और 31 अर्धशतक जमाए। गेल ने आरसीबी के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 175* रन की पारी खेली थी, जो आईपीएल में सर्वश्रेष्‍ठ व्‍यक्तिगत स्‍कोर का अब भी रिकॉर्ड है।

2) एबी डिविलियर्स

insideabd

दक्षिण अफ्रीका के महान बल्‍लेबाज एबी डिविलियर्स आईपीएल में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्‍लेबाजों में दूसरे स्‍थान पर हैं। एबीडी ने 184 मैचों में 39.70 की औसत और 151.68 के स्‍ट्राइक रेट से 5162 रन बनाए। इस दौरान एबीडी ने तीन शतक और 40 अर्धशतक जमाए। डीविलियर्स ने आईपीएल में डीसी और आरसीबी का प्रतिनिधित्‍व किया।

1) डेविड वॉर्नर

insidewaarenr

ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर आईपीएल में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्‍लेबाजों में टॉप पर काबिज हैं। वॉर्नर ने आईपीएल में 184 मैचों में 40.52 की औसत और 139.77 के स्‍ट्राइक रेट से 6565 रन बनाए। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने इस दौरान चार शतक और 62 अर्धशतक जमाए। उन्‍होंने अपनी कप्‍तानी में 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन भी बनाया था। वॉर्नर ने आईपीएल में डीसी और एसआरएच का प्रतिनिधित्‍व किया।

यह भी पढ़ें- 'CSK में एमएस धोनी गलत कारणों से हैं', IPL 2026 से पहले एबी डिविलियर्स के दावे ने खड़ा किया बखेड़ा

यह भी पढ़ें- गेल से लेकर कोहली तक, IPL इतिहास की वो 5 पारियां जो फैंस के दिलों पर आज भी करती हैं राज