SA vs BAN: मार्केस एकरमैन ने तूफानी बल्लेबाजी से ध्वस्त किया बड़ा रिकॉर्ड, शतक ठोक रचा इतिहास
मार्केस एकरमैन ने बांग्लादेश के खिलाफ सेंचुरियन में 137 गेंदों पर 150 रन बनाकर साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट में सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा।

मार्केस एकरमैन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज मार्केस एकरमैन ने बांग्लादेश के खिलाफ सेंचुरियन में खेलते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की और 150 रनों की पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कारनामा किया है, जो अब तक कोई भी अफ्रीकी बल्लेबाज नहीं कर सका था।
गौरतलब हो कि बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 91 रनों पर सिमट गई थी। इसके बाद अफ्रीकी बल्लेबाजों ने अपना कमाल दिखाया और एकरमैन ने शतक ठोक बांग्लादेश को बैकफुट पर धकेल दिया। उन्होंने तूफानी अंदाज में बैटिंग की और मेहमान टीम के गेंदबाजों को वापसी करने का मौका नहीं दिया। 150 रन बनाने के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
मार्केस एकरमैन ने रचा इतिहास
एकरमैन ने बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए 137 गेंदों पर अपना 150 रन पूरा किया। इसी के साथ वे प्रोटियाज के लिए टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले किसी भी अफ्रीकी बल्लेबाज ने 137 गेंदों पर 150 रनों के आंकड़े को नहीं छुआ था। वे ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। एकरमैन 150 रन पूरे करने के बाद अगली ही गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 23 चौके और चार छक्के जड़े।
एकरमैन के अलावा टोनी डी जॉर्जी ने कमाल की बैटिंग की और अर्धशतक लगाया। हालांकि, अर्धशतक लगाने के बाद वे आउट हो गए और बड़ी पारी खेलने से चूक गए। टोनी 137 गेंदों पर 66 रन बनाकर आउट हुए।
बांग्लादेशी बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन
पहले दिन बारिश की वजह से मैच शुरू होने में देरी हुई, जिसके बाद प्रोटियाज गेंदबाजों ने कहर बरपाती गेंदबाजी की। उनकी आग उगलती गेंदबाजी के सामने बांग्लादेशी बल्लेबाज टिक नहीं सके और 91 रनों पर पूरी टीम सिमट गई। अफ्रीकी टीम के लिए कगिसो रबाडा और मार्को यान्सेन ने बेहतरीन गेंदबाजी की। दोनों ने तीन-तीन विकेट लेकर बांग्लादेश की कमर तोड़ दी। एनरिक नॉर्ट्जे को भी दो सफलता मिली।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।