विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tim Southee ने डेनियल विटोरी का तोड़ा रिकॉर्ड, ऐसा कमाल करने वाले बने न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Sat, 25 Feb 2023 06:00 AM (IST)

न्यूजीलैंड के कप्तान को यह उपलब्धि इंग्लैंड के खिलाफ वेलिंग्टन टेस्ट मैच के पहले दिन हासिल हुई। साउदी ने इंग्लैंड ...और पढ़ें

न्यूजीलैंड के लिए 700 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने टिम साउदी। फाइल फोटो
न्यूजीलैंड के लिए 700 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने टिम साउदी। फाइल फोटो

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच में कीवी टीम के कप्तान टिम साउदी ने इतिहास रच दिया। टिम साउदी ने गेंदबाजी में डेनियल विटोरी को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। साउदी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज बन गए हैं। साउदी ने डेनियल विटोरी (696 विकेट) को कहीं पीछे छोड़ दिया।

न्यूजीलैंड के कप्तान को यह उपलब्धि इंग्लैंड के खिलाफ वेलिंग्टन टेस्ट मैच के पहले दिन हासिल हुई। साउदी ने इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेत को आउट करके अपना 700वां विकेट पूरा किया। साउदी ने पूर्व दिग्गज स्पिनर डेनियल विटोरी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 18 साल के लंबे क्रिकेट करियर में 696 विकेट चटकाए थे।

तीनों फॉर्मेट में की है घातक गेंदबाजी

गौरतलब हो कि टिम साउदी 90 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उनके नाम 350 से ज्यादा विकेट दर्ज हैं। वहीं, 154 वनडे मुकाबलों में 210 विकेट चकाए हैं। इसके अलावा 106 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 134 विकेट लिए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड को कई मुकाबलों में अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर जीत दिलाई है। इसके अलावा साउदी जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी भी कर लेते हैं।

पहला टेस्ट गंवा चुकी है न्यूजीलैंड

आपको बता दें कि माउंट मौंगानुई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को करारी हार का सामना करना पड़ा था। पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने 267 रनों से जीत दर्ज की थी। साथ ही दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 315 रन बना लिए हैं। हैरी ब्रूक और जो रूट ने नाबाद शतक लगाए हैं।

यह भी पढ़ें- Harry Brook ने तोड़ा विनोद कांबली का रिकॉर्ड, 145 साल के इतिहास में ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

यह भी पढ़ें- हैरी ब्रूक और रूट के शतक की बदौलत मजबूत स्थिति में इंग्लैंड, पहले दिन बनाया 300 के पार का स्कोर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।