सचिन तेंदुलकर भी रह गए पीछे: जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, बना दिया ये 'महारिकॉर्ड'
पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने अर्धशतक लगाया।

जो रूट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने अर्धशतक लगाया। मैच के चौथे दिन रूट ने अपनी टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई। रूट ने 9 चौकों की मदद से 69 गेंदों पर 62 रन की नाबाद पारी खेली। रूट और जॉर्डन कॉक्स के बीच तीसरे विकेट के लिए 128 रनों की मैच विनिंग साझेदारी हुई।
इस फिफ्टी के साथ ही जो रूट ने इतिहास भी रच दिया है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रूट अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा स्कोर करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। जो रूट ने 169 टेस्ट की 309 पारियों में 69 अर्धशतक लगाए हैं। इससे पहले सचिन ने 200 टेस्ट की 329 पारियों में 68 बार यह कारनामा किया था।
टेस्ट में सर्वाधिक अर्धशतक
- 69* - जो रूट
- 68 - सचिन तेंदुलकर
- 66 - एस. चंद्रपॉल
- 63 - एलन बॉर्डर
- 63 - राहुल द्रविड़
- 62 - रिकी पोंटिंग
A captain's innings 🫡
— England Cricket (@englandcricket) September 12, 2026
Keep up to date 👉 https://t.co/Yq57Hn0Diy pic.twitter.com/S3aGLtUiYL
मुकाबले का हाल
मुकाबले पर नजर डालें तो टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान टीम ने पहली पारी में 133 रन पर सिमट गई। जवाब में मेजबान इंग्लैंड टीम ने पहली पारी में 453 रन बनाए और 320 रन की बढ़त हासिल की। इसके बाद दूसरी पारी में पाकिस्तान ने जोरदार वापसी की और 449 रन बना दिए।
ऐसे में इंग्लैंड को मुकाबला जीतने के लिए 130 रन बनाने थे। इस टारगेट को इंग्लैंड ने चौथे दिन 2 विकेट खोकर चेज कर लिया और 8 विकेट से मैच जीत लिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज 3-0 से अपने नाम की। इससे पहले इंग्लैंड टीम ने पहला टेस्ट 103 रन से जीता था। लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट को मेजबान टीम ने 194 रन से अपने नाम किया था।
3-0 SERIES SWEEP! 💪 pic.twitter.com/TTCM4ZHvWb
— England Cricket (@englandcricket) September 12, 2026
