विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिचेल स्टार्क ने किया ऐतिहासिक कारनामा, मैकग्रा, वॉर्न और मुरलीधरन को पीछे छोड़ इस मामले में बने नंबर-1

Published: Tue, 20 Oct 2026 04:32 PM (IST)

मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट पूरे कर इतिहास रचा, सबसे कम गेंदों में यह कारनामा कर वर्ल्ड ...और पढ़ें

मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने सबसे कम गेंदों में ये कारनामा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। स्टार्क ने ये रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के खिलाफ गेबेरहा में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान किया। इसके अलावा स्टार्क ने कई और रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

पहले टेस्ट मैच के पहले दो दिन बारिश की वजह से मैच अधिक नहीं हो सका। हालांकि, तीसरे दिन मौसम ने साथ दिया और खेल हो सका। इसके बाद स्टार्क ने दो विकेट लेते ही टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट पूरे कर लिए। वो ये कारनामा करने वाले चौथे और कुल दसवें गेंदबाज बने हैं। उन्होंने बल्ले से भी टेस्ट क्रिकेट में 2500 से अधिक रन बनाए हैं, जिसके साथ उन्होंने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास

स्टार्क ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 109 टेस्ट मैचों में 26 की औसत से ये कारनामा किया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में स्टार्क चौथे स्थान पर हैं। शेन वॉर्न ने कंगारुओं के लिए 708 विकेट लिए थे। उनके बाद नाथन लियोन 573 और ग्लेन मैकग्राथ ने 563 टेस्ट विकेट अपने नाम किए थे।

मिचेल स्टार्क बने नंबर-1

स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 450 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 20,577 गेंदों पर 450 विकेट पूरे करने का कारनामा किया है। उन्होंने हमवतन मैकग्राथ को ही पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 23,474 गेंदों पर ये कारनामा किया था। स्टार्क अब इस लिस्ट में सबसे आगे निकल गए हैं। वे टेस्ट क्रिकेट में लगभग हर 45 गेंद पर विकेट लेते हैं। दूसरी तरफ कोई भी गेंदबाज जिन्होंने 450 विकेट लिए हैं, वो सभी 50 से अधिक गेंदों पर एक विकेट लेते हैं। इसके अलावा स्टार्क एकमात्र सक्रिय गेंदबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 400 से अधिक विकेट लिए हैं।

स्टार्क का एक और कारनामा

स्टार्क ने बल्लेबाजी में भी 2,504 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 13 अर्धशतक जड़े हैं, जहां उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 99 रन रहा है, जो उन्होंने साल 2013 में भारत के खिलाफ बनाया था। रविचंद्रन अश्विन, अनिल कुंबले, इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के बाद स्टार्क चौथे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट के साथ 2500 ये उससे अधिक रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी के खौफ में जी रहे हैं न्यूजीलैंड के गेंदबाज, सीरीज शुरू होने से पहले ही दिखा डर

यह भी पढ़ें- रणजी ट्रॉफी मैच में अंपायरिंग कर रहा है ये ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, BCCI ने किया फैसला तो सीए ने दिया साथ; जानिए क्यों हुआ ऐसा